IND vs AUS Final: एडम ज़म्पा ने की मुथैया मुरलीधरन की बराबरी, फाइनल में भारत के खिलाफ रचा इतिहास
India vs Australia, Final Adam Zampa: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। टॉस हारकार पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 240 रनों पर सिमट गई। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सका। भारत के लिए सबसे अधिक 66 रन केएल राहुल ने बनाने का काम किया। केएल राहुल के अलावा विराट कोहली के बल्ले से भी और अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।
पैट कमिंस ने दिखाई चतुराई: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वह शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश में दिखाई देते रहे। शुरुआती 10 ओवर में भारत में शानदार तरीके से बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के साथ ही भारतीय बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्ष करते दिखे। भारतीय टीम ने अगले 40 ओवर में सिर्फ चार चौके लगाने का काम किया।

जम्पा ने की मुरलीधरण: ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा ने इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस साल वर्ल्ड कप में एडम जम्पा ने 23 विकेट पूरे कर लिए हैं। साल 2023 के वर्ल्ड कप में इतने विकेट लेने वाले वह पहले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने साल 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में 23 विकेट चटकाए थे। एडम जम्पा ने ऐसा कर मुरलीधरण की बराबरी कर ली है।
जम्पा की शानदार गेंदबाजी: जम्पा ने भारत के खिलाफ काफी किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 4.40 की इकॉनमी से 44 रन देकर 1 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉग ने 21 विकेट अपने नाम किए थे। जबकि साल 2011 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 21 और 1999 में शेन वॉर्न ने 20 विकेट झटके थे।












Click it and Unblock the Notifications