India vs Afghanistan Weather: भारत-अफगानिस्तान मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें दिल्ली का लेटेस्ट वेदर अपडेट
India vs Afghanistan, 9th Match: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2023 का अपना दूसरा मैच बुधवार को नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत दोपहर 2 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में होगी। इस रोचक मुकाबले से पहले जानते हैं 11 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल।
वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, नई दिल्ली में बुधवार, 11 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से रात 11:30 बजे के बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन पूरे दिन बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।

वेदर रिपोर्ट के बाद भारत और अफगानिस्तान के फैंस अरुण जेटली स्टेडियम में पूरा मैच खेले जाने की उम्मीद कर सकते हैं। दिल्ली में औसत तापमान 28 और 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि, दूसरी पारी के दौरान ओस देखने को मिल सकती है।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम में पिचों को दोबारा तैयार करने के लिए काली मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका मतलब अधिक उछाल हो सकता है, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है,ऐसे में गेंद बल्ले पर बेहतर तरीके से आएगी। यह तब स्पष्ट हुआ जब दक्षिण अफ्रीका ने 7 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट पर 428 रन बनाकर वनडे विश्व कप में बनाए गए सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
भारत ने अपने विश्व कप 2023 अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से जीत के साथ की है। हालांकि, ये जीत इतनी भी आसान नहीं थी, क्योंकि रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के 0 रन पर विकेट गंवाने के बाद भारत 3 विकेट पर 2 रन बनाकर मुश्किल में था, लेकिन केएल राहुल के नाबाद 97 रन और विराट कोहली के मजबूत 85 रन ने भारत की शानदार वापसी कराई।
अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारत जीत की इस लय को बरकरार रखना चाहेगा। भारत और अफगानिस्तान ने इससे पहले केवल 3 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें से भारत को दो मुकाबलों में हार का सामन करना पड़ा है। अफगानिस्तान की मुख्य ताकत उनका स्पिन अटैक है, जिसमें राशिद खान, मुजीब उर रहमान और अनुभवी मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की परिस्थितियों में यह तिकड़ी अपना जादू चला पाती है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications