World Cup 2023: नवरात्रि के चलते रीशेड्यूल हो सकता है 15 अक्टूबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच

India vs Pakistan World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 में होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए फैंस को एक बड़ा झटका लग सकता है। जिन फैंस ने इस मुकाबले को देखने के लिए अहमदाबाद में बड़ी तैयारियां कर ली है, अपने टिकट और होटल वगैरह पहले ही बुक करा लिए हैं, तो यह खबर उनके ही लिए है।

असल में इस बात के चांस हैं कि यह मुकाबला रीशेड्यूल कर दिया जाए क्योंकि भारत और पाकिस्तान का मैच नवरात्रि फेस्टिवल के पहले दिन पड़ रहा है, जो गुजरात में बड़ी धूमधाम से रात में गरबा के जरिए मनाया जाता है।

World Cup 2023

यह गुजरात का एक बहुत बड़ा त्यौहार है जो पूरे राज्य में बड़े जोर शोर से मनाया जाता रहा है। सुरक्षा चिंताओं के चलते बीसीसीआई को जगह बदलने के लिए मैच रीशेड्यूल करने के लिए सलाह दी गई है।

भारत और पाकिस्तान के मैच में पहले से ही बड़े हाईप्रोफाइल होते हैं और फैंस उनको छोड़ना बिल्कुल नहीं चाहते हैं। इसीलिए तमाम तरह के होटल के रेट बढ़ने के बावजूद फैंस ने अपनी बुकिंग बहुत तेजी से कराई है।

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "भारत और पाकिस्तान के मैच की डेट बदल सकती है, क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों ने बीसीसीआई को इसके बारे में आगाह किया है, क्योंकि नवरात्रि फेस्टिवल है। इसके बारे में जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।

"यह आसान काम नहीं है, क्योंकि एक मैच के पीछे बहुत सारी चीजें होती हैं, और हमें सब कुछ देखना होगा। एक बार अंतिम फैसला आने दीजिए, उसके बाद ही कुछ प्रतिक्रिया दी जाएगी। लेकिन हां, अगर सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए तारीख को बदलने की जरूरत पड़ी तो ऐसी स्थिति में भी हम तैयार रहेंगे।"

यह भी पढ़ें- बीसीसीआई ने की भारतीय क्रिकेट टीम के होम सीजन की घोषणा, यहां जानें जगह, मैच और तारीखों की पूरी डिटेल

भारत और पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है जिसकी क्षमता एक लाख के करीब है। इस स्टेडियम में कुछ महत्वपूर्ण विश्वकप मुकाबले होने हैं, जहां न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का ओपनिंग मैच भी है। फिर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले के अलावा फाइनल मैच भी यहीं पर होना है।

वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे जहां सेमीफाइनल मैच मुंबई और कोलकाता में हो होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+