बीसीसीआई ने की भारतीय क्रिकेट टीम के होम सीजन की घोषणा, यहां जानें जगह, मैच और तारीखों की पूरी डिटेल
Indian Cricket Team Home Season Schedule: बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के 2023-24 होम सीजन की घोषणा कर दी है। इस दौरान टीम इंडिया 16 इंटरनेशनल मैच खेलेगी, जिसमें पांच टेस्ट, तीन वनडे और 8 टी20 मैच शामिल होंगे।
जिन जगहों को 2023 विश्व कप मैच नहीं मिला था, उन्हें "बीसीसीआई वैन्यू रोटेशन पॉलिसी के अनुसार" द्विपक्षीय मैचों के लिए प्राथमिकता दी गई थी। वर्ल्ड कप में मैच ना मिलने को लेकर कई जगहों के प्रशासकों ने सवाल किए थे कि उनको महाप्रतियोगिता में क्यों नजरअंदाज किया गया।

इसलिए, मोहाली और इंदौर जैसे स्थान होम सीजन में दो सीमित ओवरों के मैचों की मेजबानी करेंगे। जबकि कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और लखनऊ पर विचार नहीं किया गया, क्योंकि ये पहले ही विश्व कप के मैच ले चुके हैं।
भारत को वर्ल्ड कप से ठीक पहले और एशिया कप के बाद 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलना है। फिर अक्टूबर-नवंबर में 50 ओवर का विश्व कप शुरू ही हो जाएगा।
भारत की धरती पर होने वाले विश्व कप के बाद अगले साल टी20 वर्ल्ड कप (जून-जुलाई) की साइकिल शुरू हो जाएगी, जिसकी तैयारी के लिए भारत अपनी जमीन 8 टी20 मैच खेलेगा - पांच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफऔर तीन अफगानिस्तान के खिलाफ।
अफगानिस्तान की टीम जनवरी 2024 में भारत के अपने पहले सफेद गेंद वाले द्विपक्षीय दौरे के पर आएगी। पहले दोनों में वनडे सीरीज होनी थी जो इस साल स्थगित हो गई। अब दोनों सबसे छोटे प्रारूप में आमने-सामने होंगे। तीन मैचों की टी20 सीरीज मोहाली, इंदौर और बेंगलुरु में होगी।
एक और बड़ी घोषणा धर्मशाला को टेस्ट मैजबानी मिलने को लेकर है। इस साल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के लिए भी यही स्टेडियम आवंटित किया गया था, लेकिन तब बारिश के कारण आउटफील्ड समय पर तैयार नहीं थी। इसके बाद इसे इंदौर ले जाया गया। भारत और इंग्लैंड के बीच 7 मार्च, 2024 से पांचवां टेस्ट धर्मशाला में होगा।
ये भी पढ़ें- रविवार, सोमवार और अब मंगलवार, बारिश के कारण टेस्ट मैच प्रभावित: क्यों नहीं हैं रिजर्व डे?
धर्मशाला में इससे पहले पांच विश्व कप मैच होंगे, जिसमें 22 अक्टूबर 2023 में भारत-न्यूजीलैंड मैच भी शामिल है। भारत का होम सीजन कुछ इस तरह से है-
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (सितंबर-नवंबर) - 3 वनडे, 5 टी20
पहला वनडे - मोहाली - 22 सितंबर, 2023
दूसरा वनडे - इंदौर- 24 सितंबर, 2023
पहला वनडे - राजकोट - 27 सितंबर, 2023
(वनडे विश्व कप 2023)
पहला टी20 मैच - विजाग - 23 नवंबर, 2023
दूसरा टी20 मैच - त्रिवेन्द्रम- 26 नवंबर, 2023
तीसरा टी20 मैच - गुवाहाटी - 28 नवंबर, 2023
चौथा टी20 मैच - नागपुर - 1 दिसंबर, 2023
पांचवां टी20 मैच - हैदराबाद - 03 दिसंबर, 2023
अफगानिस्तान का भारत दौरा (जनवरी 2024) - 3 टी20
पहला टी20 मैच - मोहाली - 11 जनवरी, 2024
दूसरा टी20 मैच - इंदौर - 14 जनवरी, 2024
तीसरा टी20 मैच - बेंगलुरु- 17 जनवरी, 2024
इंग्लैंड का भारत दौरा (जनवरी-मार्च 2024) - 5 टेस्ट
पहला टेस्ट - हैदराबाद - 25 जनवरी - 29 जनवरी, 2024
दूसरा टेस्ट - विजाग - 02 फरवरी - 06 फरवरी, 2024
तीसरा टेस्ट - राजकोट - 15 फरवरी - 19 फरवरी, 2024
चौथा टेस्ट - रांची - 23 फरवरी - 27 फरवरी, 2024
5वां टेस्ट - धर्मशाला - 07 मार्च - 11 मार्च 2024












Click it and Unblock the Notifications