World Cup 2023: वानखेड़े और ईडन गार्डन्स के आइकॉनिक स्टेडियम में हो सकते हैं दोनों सेमीफाइनल मुकाबले

ICC World Cup 2023 Venue: कोलकाता के आइकॉनिक ईडन गार्डन और मुंबई के फेमस वानखेडे स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले हो सकते हैं। ये टूर्नामेंट भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगा।

चार साल में एक बार आने वाले आईसीसी के इस फ्लैगशिप इवेंट में दो सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए यह दो बेहतरीन क्रिकेट ग्राउंड एक अच्छा कॉन्बिनेशन बनाते हैं।

World Cup 2023

ईडन गार्डन ने 1987 का वर्ल्ड कप फाइनल भी होस्ट किया था, जो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एलन बॉर्डर की कप्तानी में जीता था। जबकि, वानखेड़े स्टेडियम में 2011 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल हुआ था, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने चर्चित छक्का लगाकर भारत को दूसरी बार 50 ओवर का खिताब दिलाया था।

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। सूत्रों से मिली जानकारी यह भी कंफर्म करती है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले भारत के 12 शहरों में होंगे जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे और तिरुअनंतपुरम शामिल है।

इस तरह से कुल 46 दिनों तक 48 मुकाबले खेले जाएंगे, इसमें तीन नॉकआउट गेम होंगे, जिनमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल है। बाकी सभी मैच लीग स्टेज में खेले जाएंगे। लीग मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे, जिसमें मुख्य इवेंट शुरू होने से पहले दो और शहर वार्म अप मैच कराएंगे।

बताया जा रहा है कि मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े क्रिकेट सेंटर वर्ल्ड कप के 5-5 मैच करेंगे और भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

डेवलपमेंट को ट्रैक कर रहे ऑफिशियल के मुताबिक, 'दो सेमीफाइनल की जगह बेंगलुरु और चेन्नई से बदलकर मुंबई और कोलकाता कर दी गई है और बाकी कोई बदलाव नहीं है। फाइनल मैच अहमदाबाद में ही खेला जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+