World Cup: गुरबाज ने की सारी हदें पार, आउट होने पर गुस्से में बल्ला फेंक मारा, देखें वीडियो

England vs Afghanistan: रहमानुल्लाह गुरबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धीरे-धीरे अपनी छाप छोड़ी है। अब वह एक धाकड़ बल्लेबाज के रूप में सामने आए हैं और अफगानिस्तान को ठोस शुरुआत देने का जिम्मा भी उनके ही कन्धों पर होता है। इस बार उनकी एक हरकत चर्चा में है।

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान गुरबाज ने कुछ ऐसा किया है जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की होगी। कोई भी बल्लेबाज अपनी बैटिंग के दौरान आउट होना नहीं चाहता है और गुरबाज के साथ भी यही था। आउट होने के बाद वह अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं के पाए।

gurbaz

गुरबाज दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बेहतरीन बैटिंग कर रहे थे और शतक के करीब जाकर आउट हो गए। उनको किसी गेंदबाज ने आउट नहीं किया, बल्कि वह रन आउट होकर वापस लौटे थे। इस वजह से उनको गुस्सा आ गया था। वह 80 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए।

गुरबाज आउट होकर ड्रेसिंग रूम की तरफ आए तो, डगआउट में उन्होंने अपना बल्ला फेंक दिया, वह किसी खिलाड़ी को नहीं लगा लेकिन कुर्सी में जाकर लगा। उनसे इस तरह की हरकत होने का अंदाजा किसी को भी नहीं था। डेविड विली और बटलर ने मिलकर उनको रन आउट किया था।

अफगानिस्तान की टीम ऑल आउट हो गई लेकिन स्कोर सम्मानजनक खड़ा किया। पचासवें ओवर की एक गेंद शेष रहते अफगानिस्तान की टीम 284 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इकराम अलीखिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। मुजीब ने 28 और राशिद खान ने 23 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+