World Cup 2023: अगर कप्तान वर्ल्ड कप जीता सकता तो...गंभीर के बयान पर धोनी फैन्स ने किया बवाल

Gautam Gambhir: वर्ल्ड कप जिताने के लिए कप्तान को क्रेडिट देने के लिए गौतम गंभीर अक्सर अपनी बात रखते हैं, इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला है। इंग्लैंड और श्रीलंका के मैच के दौरान कॉमेंट्री करते हुए गंभीर ने अपनी बात रखी और ठोस बयान दिया, उन्होंने फैक्ट्स के साथ यह प्रतिक्रिया दी।

इंग्लैंड का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में बेहद खराब रहा है लेकिन पिछली बार इंग्लैंड ने खिताब जीता था। लगातार इंग्लैंड की हार को लेकर गंभीर ने कहा कि अगर वर्ल्ड कप कप्तान ही जिता सकता, तो जोस बटलर ही हर काम कर लेते। वह ऐसा क्यों नहीं कर पाए।

gambhir and dhoni

गंभीर ने यह भी कहा कि जोस बटलर इस वजह से नहीं जिता पाए क्योंकि गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की और बल्लेबाजों की तरफ से अच्छी बैटिंग नहीं हुई। अगर एक ही आदमी को क्रेडिट मिलेगा, तो बाकी 14 खिलाड़ियों के ऊपर क्या बीतेगी। इस वजह से संतुलन होना जरूरी है।

गंभीर के बयान को धोनी फैन्स ने अपने ऊपर ले लिया। उनका मानना है कि 2011 वर्ल्ड कप का क्रेडिट धोनी को मिलने के कारण गंभीर ऐसा बोल रहे हैं। हालांकि तथ्यों की तरफ नज़र डालें तो 2011 वर्ल्ड कप में धोनी के बराबर क्रेडिट गौतम गंभीर को भी मिलना चाहिए। उनके बल्ले से भी 97 रनों की पारी आई थी।

धोनी को ही वर्ल्ड कप जीत का जिम्मेदार मानने वाले फैन्स गौतम गंभीर की बातों से सहमत नहीं दिखे। उनको ट्रोल भी किया लेकिन गौतम गंभीर हर बार अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया लेकिन यहाँ इंग्लैंड टीम की बात हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+