'वर्ल्ड कप 2011 के 'हीरो' थे युवराज, पर धोनी के एक छक्के ने सब...', गौतम ने मीडिया पर लगाया गंभीर आरोप

World Cup 2023 Gautam Gambhir: वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को भारत में होना है। ऐसे में सभी की नजरें भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर बनी हुई है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी साल 2023 का वर्ल्ड कप जीतना चाहेगी। इससे पहले साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। लेकिन पिछेली बार 2019 में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से शिकस्त झेलना पड़ा था।

2011 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह का दबदबा: भारतीय टीम के लिए साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान युवराज सिंह ने गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया था। भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में ऑलराउंडर युवराज सिंह की भूमिका बेहद अहम रही थी। हालांकि, भारत के पास साल 2023 में टीम में उस तरह का कोई ऑलराउंडर मौजूद नहीं है जो गेंद और बल्ले से मैच विनिंग छाप छोड़ सके।

World Cup 2023 1

गौतम गंभीर ने लगाया बड़ा आरोप: भारतीय टीम ने साल 2011 में वर्ल्ड कप अपने नाम किया। उस टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में धोनी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने मीडिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2011 वर्ल्ड कप की जीत का क्रेडिट धोनी के उस छक्के को जाता है जिसे मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। बाकी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का कहीं कोई जिक्र नहीं होता।

मीडिया पर लगाया बड़ा आरोप: गौतम गंभीर के मुताबिक जीत के लिए टीम को श्रेय देने की बजाय मीडिया ने सिर्फ एमएस धोनी फोकस किया। जबकि हमने 2011 वर्ल्ड कप के लिए युवराज को श्रेय नहीं दिया। यहां तक कि जहीर, रैना, मुनाफ को भी नहीं। सचिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन क्या हम उसके बारे में बात करते हैं? मीडिया उस एक एमएस धोनी के छक्के के बारे में बात करता रहता है। जो कि किसी भी तरीके से सही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+