भारत की वर्ल्ड कप टीम में इन खिलाड़ियों को देखना चाहते थे फैंस, सोशल मीडिया पर सामने आए कई नाम

World Cup 2023, Indian team squad: अगले महीने की 5 तारीख से भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ने 5 सितंबर को 15 खिलाड़ियों का ऐलान किया। ये सभी खिलाड़ी मौजूदा समय में श्रीलंका में एशिया कप खेल रहे हैं। एशिया कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को ही वर्ल्ड कप की टीम में सिलेक्ट किया गया है। भारतीय टीम में कई बड़े नाम नहीं है जिस पर चर्चाएं हो रही है।

सैमसन-चहल पर सबसे अधिक कमेंट्स: हमारी वेबसाइट वन इंडिया द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए एक सर्वे में पाया गया कि संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किए जाने से कई फैंस निराश हैं। सर्वे के दौरान सबसे अधिक लोगों ने संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल करने की मांग की। लगभग 60 से 70 प्रतिशत लोगों का मानना था कि इन खिलाड़ियों को टीम में होना चाहिए था।

Indian team World Cup squad 1

गब्बर को भी मिस कर रहे फैंस: भारत के लिए आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। 10 सालों में ऐसा पहली बार होगा कि शिखर धवन भारतीय टीम के लिए किसी वनडे आईसीसी टूर्नामेंट में खेलते नजर नहीं आएंगे। लगभग 50 प्रतिशत फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी को वर्ल्ड कप में एक साथ खेलना चाहिए था।

भुवी-अश्विन औऱ जायसवाल को भी मिले वोट: भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के लिए भी कुछ फैंस ने वोट दिए। वहीं क्रुणाल पंड्या भी कुछ लोगों के पसंदीदा खिलाड़ी के लिस्ट में शामिल थे। आर अश्विन गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए कई उपयोगी पारी खेल चुके हैं। ऐसे में भारतीय पिचों पर वह टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते थे। जबकि नई गेंद के साथ स्वींग कराने में माहिर भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में लेने को लेकर भी फैंस ने सवाल उठाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+