World Cup ENG vs BAN Live: इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने किया कमाल, बांग्लादेश के खिलाफ 137 रनों से जीता मैच
England vs Bangladesh Match Live: वर्ल्ड कप का सातवां मैच धर्मशाला के मैदान पर इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 227 रनों पर ढेर हो गई।
वर्ल्ड कप के सातवें मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रनों से हरा दिया है। इंग्लैंड की ओर से डेविड मालन और जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मलान ने 140(107) रन बनाए, जबकि रूट ने 82(68) रन बनाए, दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 151 रन जोड़े। मलान और रूट की दमदार पारी की बदौलत ही इंग्लैंड 364 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर सका।

LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications