World Cup 2023: डेविड मलान का तूफानी शतक, बांग्लादेश को इंग्लैंड ने दिया 365 का लक्ष्य
England vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ धर्मशाला में इंग्लैंड ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट पर 360 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज डेविड मलान ने तूफानी शतकीय पारी खेली।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद इंग्लैंड ने धमाकेदार बैटिंग की। इंग्लैंड के लिए ओपनर बल्लेबाज बेयरस्टो और डेविड मलान ने धाकड़ बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। इस बीच बेयरस्टो 52 रन बनाकर आउट हो गए।

डेविड मलान ने अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखी और उनका साथ जो रूट ने बखूबी निभाया। दोनों ने मिलकर 150 रनों से ज्यादा की साझेदारी की। मलान शतक जड़कर तेजी से खेलते हुए आउट हो गए। मलान 107 गेंदों का सामना कर 140 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
रूट अपना अर्धशतक जड़ने के बाद तूफानी खेल का प्रदर्शन करते हुए 82 रन बनाकर आउट हो गए। तब तक इंग्लैंड का स्कोर 300 का आंकड़ा पार कर चुका था। हालांकि इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन रन भी बनते चले गए।
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को 400 से नीचे रोक दिया। इंग्लैंड की टीम 9 विकेट पर 364 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई। मेहदी हसन ने बांग्लादेश के लिए धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वह 4 विकेट लेने में सफल रहे। शोरिफुल इस्लाम ने भी प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये।शाकिब अल हसन और तस्कीन अहमद को 1-1 सफलता मिली।












Click it and Unblock the Notifications