World Cup, ENG vs NZ: जो रूट ने इंग्लैंड को डूबने से बचाया, न्यूजीलैंड को 283 का लक्ष्य

World Cup 2023, ENG vs NZ: वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम सम्मानजनक स्कोर हासिल करने में सफल रही। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 9 विकेट पर 282 रन बनाने में सफल रही। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जो रूट रहे। वह शतक से चूक गए।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उनके गेंदबाजों ने इस निर्णय को सही साबित कर दिया। डेविड मलान महज 14 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनको मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा। इस समय कुल स्कोर 40 रन था।

joe root

जॉनी बेयरस्टो ने तेजी से बल्लेबाजी की लेकिन वह भी 33 रन के निजी स्कोर पर सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए। हैरी ब्रूक 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। मोईन अली कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने निराश किया। वह महज 11 के स्कोर पर चलते बने।

इन सबके बीच जो रूट लगातार रन बनाते रहे और क्रीज पर अपनी मौजूदगी का अहसास भी कराते रहे। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। उनको आउट करने के लिए लैथम ने ग्लेन फिलिप्स को गेंदबाजी पर लगाया और यह प्रयोग सफल रहा। रूट 77 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड होकर चलते बने। उनके बाद वोक्स भी आउट हो गए, वह सैंटनर का शिकार बने। सैम करन भी 14 रन बनाकर हेनरी का शिकार बन गए।

अंत में आदिल राशिद और मार्क वुड ने क्रीज पर टिककर कुछ रन बनाए और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। आदिल राशिद के बल्ले से नाबाद 15 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा मार्क वुड ने 13 रन की शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हेनरी ने 3 विकेट हसिल किये। उनके अलावा फिलिप्स और सैंटनर के खाते में भी 2-2 विकेट आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+