World Cup 2023: इंग्लैंड ने वो किया जो कभी नहीं हुआ, वनडे इतिहास में बनाया ऐसा पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज कुछ खास नहीं पर पाए लेकिन एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। यह एक ऐसा अद्भुत रिकॉर्ड है, जो वनडे इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह कारनामा हुआ।

दरअसल इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान एक भी बल्लेबाज ऐसा नहीं था जो सिंगल डिजिट में आउट हुआ हो। सभी 11 बल्लेबाजों ने डबल डिजिट में रन बनाए। यह पहली बार देखने को मिला है। जोस बटलर की टीम ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। पुरुष और महिला क्रिकेट में ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला।

england vs new zealand

वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा पहली बार होने पर चर्चा भी देखने को मिल रही है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जो स्वतः ही बन गया। इसे किसी ने बनाने कर प्रयास नहीं किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज अपनी टीम को सहारा प्रदान करने के प्रयास में कुछ रनों का योगदान दे रहे थे।

हालांकि इंग्लैंड की टीम बैटिंग में ज्यादा खास नहीं कर पाई थी। जो रूट एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जिनके बल्ले से 77 रनों की पारी देखने को मिली। अन्य बल्लेबाजों ने कुछ रन बनाकर उचित योगदान दिया और इंग्लैंड ने 282 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया। हालांकि बैटिंग के लिए अच्छी विकेट पर और रन होने चाहिए थे।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद कीवी गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया। इंग्लिश बल्लेबाज सेटल होने के बाद भी नियमित अंतराल पर आउट होते चले गए। जोस बटलर दूसरे टॉप स्कोरर रहे। उनके बल्ले से 43 रनों की पारी देखने को मिली।

कीवी टीम के लिए गेंदबाजी में मैट हेनरी ने धाकड़ प्रदर्शन किया और 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर के खाते में भी 2-2 विकेट आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+