World Cup: भारतीय टीम के सपोर्ट में उतरा पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानें ट्रोल्स को कैसे कराया चुप

World Cup 2023: भारतीय टीम वर्ल्ड कप में लगातार सात मैचों में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही है। टीम इंडिया की जीत के बाद लोग आरोप भी लगा रहे हैं कि वे मददगार पिचों पर खेल रहे हैं। ज्यादातर इस तरह की बयानबाजी पाकिस्तान से ही हुई है।

इस पर पाकिस्तान ए पूर्व खिलाड़ी सलमान बट की तरफ से बयान आया है। सलमान बट ने कहा कि इस तरह के आरोप आधारहीन है और भारतीय टीम ने अलग-अलग जगह जाकर खुद को साबित कर दिया है। बट ने कहा कि टीम इंडिया ने दो मैच एक वेन्यू पर नहीं खेले हैं। हर मैच अलग जगह खेला है।

indian cricket team

हालिया यूट्यूब वीडियो में सलमान बट ने कहा कि आप लोगों को इस तरह की बातें करने से रोक नहीं सकते हैं। भारतीय टीम अलग-अलग जगह खेल रही है। एक वेन्यू पर उन्होंने दो मैच नहीं खेले हैं। उन्होंने लाल और काली दोनों तरह की मिट्टी पर अच्छा कम किया है। उन्होंने हर तरह की परिस्थितियों में खेला है। आधारहीन बातें करने का कोई मतलब नहीं है। बेस्ट क्रिकेट खेलने के कारण भारतीय टीम हर जगह जीत रही है।

बट ने यह भी कहा कि किस तरह फैन्स टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं। बट ने कहा कि डोमिनेट करने वाला प्रदर्शन करने की वजह से भारतीय फैन्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वे इन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे, इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि उन्होंने वर्ल्ड कप में लगातार इतने मैच जीते हों।

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने श्रीलंका को पराजित करते हुए वर्ल्ड कप के इस संस्करण में अपनी लगातार सातवीं जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया ने सात जीत के साथ तालिका में टॉप स्थान हासिल किया और 14 अंकों के साथ सेमीफाइनल में भी जगह बनाई। भारतीय टीम ने सबसे पहले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 357 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम 55 रनों के मामूली स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+