क्या हार से टूट चुके विराट कोहली ने कर दिया इंटरव्यू के लिए मना? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
Virat Kohli Viral Video Truth: विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में सबसे सफल बल्लेबाज बनकर निकले। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया कीर्तिमान बना दिया। इसे तोड़ पाना आने वाले समय में इतना आसान काम नहीं होगा। कोहली को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हारने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी टूट गए। कोहली भी उनमें से एक थे। वह प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड लेने के लिए गए लेकिन चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी। वह बिलकुल भी नहीं मुस्कुराए। हार का काफी दर्द झलक रहा था।

कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। इसमें कहा गया है कि वह आहार के बाद इंटरव्यू के लिए तैयार नहीं हुए। प्लेयर ऑफ़ द मैच लेने के बाद उन्होंने रवि शास्त्री को इंटरव्यू के लिए मना कर दिया। कोहली अवॉर्ड लेने के बाद तुरंत वहां से निकल जाते हैं।
वीडियो में ऐसा कहा गया कि कोहली ने इंटरव्यू नहीं दिया। इसमें सच्चाई नहीं है। कोहली अवॉर्ड लेने के बाद रवि शास्त्री की तरफ देखकर हाथ से इशारा करते हैं, यह सिर्फ हैलो करने के लिए था। शास्त्री की कोचिंग में कोहली टीम के कप्तान रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को जानते हैं।
विराट कोहली को इंटरव्यू करने के लिए बुलाया नहीं गया था। उनका नाम सिर्फ प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के लिए पुकारा गया था। कोहली को यह पता था कि वहां प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का इंटरव्यू शेड्यूल नहीं किया गया है। इस वजह से वह अवॉर्ड लेने के बाद तुरंत चले गए।












Click it and Unblock the Notifications