World Cup 2023: मोबाइल ही नहीं, TV पर फ्री देख सकेंगे वर्ल्ड कप मैच, जानिए क्या है तरीका
World Cup 2023 Live Streaming: 5 अक्टूबर यानी कि गुरुवार से भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। भारत और दूसरे देश के सभी खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप को लेकर काफी उत्साहित हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला जाएगा। साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैड की टीम ही आपस में भिड़ी थी।
भारत का होगा ऑस्ट्रेलिया से सामना: दूसरे मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। वहीं वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर खेलने वाली है। वर्ल्ड कप से पहले भारत के दोनों ही वॉर्म अप मैच बारिश के कारण नहीं हो सके। भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप से पहले कोई भी प्रैक्टिस मैच नहीं खेला है।

मोबाइल पर ऐसे देखें फ्री: वर्ल्ड कप को हॉटस्टार पर मोबाइल के जरिए फ्री में देखा जा सकता है। हॉटस्टार ने एशिया कप के दौरान भी मोबाइल यूजर्स के लिए क्रिकेट मैच को फ्री किया था। इस बार वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी हॉटस्टार मोबाइल यूजर्स को फ्री में मैच देखने की सुविधा दे रहा है। वहीं टीवी पर लाइव मैच देखने वाले दर्शकों के लिए भी अच्छी खबर सामने आ रही है।
टीवी पर ऐसे देख सकेंगे लाइव: टीवी पर लाइव मैच देखने वाले फैंस डीडी डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल का प्रयोग कर मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। डीडी वर्ल्ड कप में होने वाले भारत के सभी मुकाबले को फ्री में दिखाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मैच का भी लाइव प्रसारण डीडी पर फ्री में देखा जा सकेगा। भारतीय टीम साल 2011 में आखिरी बार अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप खेली थी उस दौरान भारत ने फाइनल मैच श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। पिछले 10 सालों से भारतीय फैंस को आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications