IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर क्या बारिश फेरेगी पानी! जानिए चेन्नई के मौसम का हाल

World Cup 2023 IND vs AUS: भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर यानी कि रविवार को खेलने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेपॉक) में होने वाले इस मुकाबले में मौसम का रोल भी अहम होगा। भारत के दोनों ही वार्मअप मुकाबले बारिश के कारण रद्द कर दिए गए थे। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम को प्रैक्टिस मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

बारिश होगी या नहीं: बारिश के कारण भारत के दोनों ही प्रैक्टिस मैच नहीं हो पाए थे। ऐसे में चेन्नई के मैदान पर भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया खिलाफ होगा। फैंस की चिंताएं एक बार फिर से मौसम को लेकर बनी हुई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। लेकिन अच्छी खबर यह है की बारिश होने की संभावनाएं बहुत कम है यानी की बारिश कुछ समय के लिए ही मैच में अपना असर छोड़ पाएगी।

World Cup 2023 1

जानिए कैसा रहेगा मौसम: पहली पारी के दौरान बारिश की वजह से खेल कुछ देर रोका जा सकता है लेकिन दूसरी पारी में बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। 8 अक्टूबर को चेन्नई शहर का तापमान दिन में 34 डिग्री सेल्सियस और रात में 27 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा. दिन और रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में बारिश की संभावना 24% और रात में 15% है।

भारत ने जीती थी सीरीज: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। इस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने की होगी। भारत ने वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैर मौजूदगी में टीम ने पहले दो मैचों में जीत हासिल की थी। यह बात अलग है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इस सीरीज में पूरी फुल स्ट्रैंथ के साथ नहीं उतरी थी। ऐसे में वर्ल्ड कप में दोनों ही टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+