IND vs BAN: भारतीय टीम ने की घातक गेंदबाजी, बांग्लादेश को 256 रनों पर रोका

India vs Bangladesh: भारत के खिलाफ पुणे में वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश की टीम अच्छी शुरुआत के बाद बड़ा स्कोर करने से वंचित रह गई। पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 256 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के गेंदबाजों ने शानदार काम किया।

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला सही साबित हो गया। बांग्लादेश के ओपनर तंजिद और लिटन दास ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं दिया। दोनों ने नई गेंद का बखूबी सामना करते हुए रन भी बनाए।

india and bangladesh

तंजिद और लिटन दास ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की भागीदारी की। तंजिद फिफ्टी जड़ने के बाद 51 के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव का शिकार बने। भारत को ड्रिंक्स के बाद यह विकेट मिला। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से इस दौरान बात की थी।

पहला विकेट मिलने के बाद जडेजा ने भी हाथ दिखाए, उन्होंने नजमुल शान्तो को आउट कर दिया। उनके बाद सिराज की गेंद पर केएल राहुल ने एक सनसनीखेल कैच पकड़ा। वह हवा में गोता लगाते हुए अपनी बाईं तरफ उड़ गए और कैच पकड़ा। बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज को 3 रन पर जाना पड़ा।

लिटन दास अपनी फिफ्टी के बाद टिके हुए थे और खतरनाक होते जा रहे थे। उनको जडेजा ने 66 के निजी स्कोर पर मिडऑन पर कैच कराते हुए बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। तोहिद हृदोय और मुशफिकुर रहीम ने मिलकर कुछ रन जोड़े लेकिन तोहिद को शार्दुल ठाकुर ने 16 रन पर आउट कर दिया। छठे विकेट के रूप में मुशफिकुर रहीम आउट हुए, उनको 38 रन पर बुमराह ने चलता किया।

महमुदुल्लाह ने तेज बल्लेबाजी की लेकिन उनको भी अंतिम ओवरों में बुमराह ने चलता किया। वह 36 गेंदों का सामना करते हुए 46 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अंत में बांग्लादेश की टीम रन बनाने में नाकाम रही और स्कोर 8 विकेट पर 256 रनों तक पहुंचा। भारत के लिए बुमराह, सिराज और जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+