World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने किया अपनी प्रारंभिक टीम का ऐलान, जानें कौन हैं चौंकाने वाले नाम
Australia Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया ने 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए अपनी 18-खिलाड़ी प्रारंभिक टीम का एलान किया है। कप्तान पैट कमिंस के अलावा, टीम में मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।
टेस्ट स्टार मार्नस लाबुशेन, अनकैप्ड लेग-स्पिनर तनवीर सांघा और गैर अनुभवी ऑलराउंडर आरन हार्डी इस टीम के मुख्य चौंकाने वाले चयन हैं।

इस स्क्वाड से अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले विश्व कप के लिए अंतिम टीम की तैयारी होगी। टीम को इस साल के अंत में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज भी खेलनी है।
ऑस्ट्रेलिया पहली (और एकमात्र) टीम है जो चार लगातार विश्व कप फाइनल में उपस्थित हो गई है (1996, 1999, 2003 और 2007), उन्होंने वेस्टइंडीज के पुराने रिकॉर्ड को पार करते हुए (1975, 1979 और 1983) यह उपलब्धिक हासिल की थी, पहली व एकमात्र टीम है जो लगातार 3 विश्व कप जीतने में सफल रही है (1999, 2003 और 2007)।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: हार्दिक पंड्या ने खुद मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी, इन दो गलतियों की वजह से गंवाया जीता हुआ मैच
ऑस्ट्रेलिया ने दो बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2006 और 2009) भी जीती है। इस टीम ने 978 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 594 जीते, 341 हारे, 9 टाई हुए और 34 में कोई नतीजा नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जो अपने मैचों का 60 प्रतिशत से अधिक जीत चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक विश्व कप टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ , मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।
ऑस्ट्रेलिया की टीम 2023 में भारत में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता में 10 टीमें होंगी। ऑस्ट्रेलिया की पहली मुकाबला 8 अक्टूबर को भारत के साथ चेन्नई में होगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications