IND vs WI: हार्दिक पंड्या ने खुद मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी, इन दो गलतियों की वजह से गंवाया जीता हुआ मैच
West Indies vs India, 2nd T20 hardik pandya: भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या हार के बाद बेहद निराश नजर आए। भारतीय युवा खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे पर अब तक अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराशा ही किया है। तिलक वर्मा को छोड़ टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कामयाबी हासिल नहीं की है। यही वजह है कि भारत को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
हार्दिक पंड्या से हुई बड़ी गलती: वेस्टइंडीज के खिलाफ हार्दिक पंड्या से मैदान पर एक बड़ी गलती हो गई। हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई। लेकिन गेंदबाजी के दौरान भारत ने मैच को अपने कंट्रोल में कर लिया था, लेकिन हार्दिक पंड्या यहां एक बड़ी चूक कर बैठे।

वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत: 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत खराब रही। हार्दिक पंड्या ने अपने पहले ही ओवर में वेस्टइंडीज के दो विकेट झटक लिए। पारी की पहली ही गेंद पर ब्रेंडन किंग को हार्दिक ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। जबकि ओवर की चौथी गेंद पर जॉनसन चार्ल्स भी पवेलियन लौट गए।
अक्षर पटेल को नहीं दी गेंदबाजी: हार्दिक पंड्या इस मुकाले में केवल पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। पंड्या के पास अक्षर पटेल का विकल्प था। लेकिन उन्होंने अक्षर से एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं कराई। वेस्टइंडीज ने 32 रन पर 3 विकेट गंवा दिये थे। अगर पंड्या चाहते तो यहां अक्षर से गेंदबाजी करा वेस्टइंडीज की टीम पर दबाव बना सकते थे।
चहल को नहीं दिया चौथा ओवर: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इस मैच में दो विकेट लिए थे। इसके बावजूद कप्तान ने उन्हें आखिरी यानी कि उनका चौथा ओवर नहीं दिया। पंड्या के इस फैसले से हर कोई हैरान है। कमंटेटर ने भी हार्दिक पंड्या के इस निर्णय पर अपनी असहमति जताई। भारत की हार के लिए पंड्या के ये दो फैसले भी जिम्मेदार माने जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications