World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए कब तक होगा टीम इंडिया का ऐलान? ICC की तरफ से आया सबसे बड़ा अपडेट
ICC Men's Cricket World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। हालांकि, वर्ल्ड का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस बीच सभी 10 टीमों ने अपने सर्वश्रेष्ठ संभावित 15 खिलाड़ियों का चयन करना शुरू कर दिया है।
वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों के मामले में ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे आगे निकल गई है, क्योंकि उन्होंने अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है, जबकि भारत समेत अन्य नौ टीमें इस मेगा इवेंट के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की तलाश में जुटी हैं।

दरअसल, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया की स्क्वाड का कब तक ऐलान हो सकता है, इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपनी वेबसाइट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि सभी टीमों को 28 सितंबर 2023 तक अपनी फाइनल स्क्वॉड का ऐलान करना होगा।
आईसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी टीमों को 28 सितंबर से पहले अपने 15 खिलाड़ियों की टीम को अंतिम रूप देना होगा। एक बार जब टीम का ऐलान हो जाएगा तब किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए आईसीसी से अनुमित लेनी होगी।
वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क , मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल-
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 8 अक्टूबर, चेन्नई
- भारत बनाम अफगानिस्तान- 11 अक्टूबर, दिल्ली
- भारत बनाम पाकिस्तान- 15 या 14 अक्टूबर, अहमदाबाद
- भारत बनाम बांग्लादेश- 19 अक्टूबर, पुणे
- भारत बनाम न्यूजीलैंड- 22 अक्टूबर, धर्मशाला
- भारत बनाम इंग्लैंड- 29 अक्टूबर, लखनऊ
- भारत बनाम क्वालीफायर- 2 नवंबर, मुंबई
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 5 नवंबर, कोलकाता
- भारत बनाम क्वालीफायर- 11 नवंबर, बेंगलुरु












Click it and Unblock the Notifications