टी20 क्रिकेट में किसके नाम है सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानें टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम
Most Centuries in T20 Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इन दिनों लंका प्रीमियर लीग में विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपने तूफानी प्रदर्शन के दम पर सोमवार, 7 अगस्त को पुरुष टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया, जिसके बाद बाबर के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।
दरअसल, लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2023 के 10वें मैच में कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए मैच में विजयी शतक लगाने के बाद बाबर के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। गॉल टाइटंस के खिलाफ उनके इस शतक ने उन्हें क्रिस गेल के साथ एक खास क्लब में शामिल कर दिया है।

पहले सीजन के चौथे मैच में बाबर ने जड़ा शतक
बाबर आजम ने सिर्फ 59 गेंदों में 104 रन बनाए। इस बेहतरीन पारी के दम पर कोलंबो स्ट्राइकर्स ने 189 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। यह बाबर आजम का लंका प्रीमियर लीग में अपने पहले सीजन के चौथे मैच में पहला शतक भी था।
क्रिस गेल के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में पहला नाम क्रिस गेल का है। खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में गेल के नाम कुल 22 शतक दर्ज हैं। हालांकि, बाबर 10 टी20 शतकों की उपलब्धि हासिल करने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज भी बन गए हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 8 शतकों के साथ एशियाई लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- क्रिस गेल - 463 मैचों में 22 शतक
- बाबर आम - 264 मैचों में 10 शतक
- माइकल क्लिंगर - 206 मैचों में 8 शतक
- डेविड वार्नर - 356 मैचों में 8 शतक
- विराट कोहली - 374 मैचों में 8 शतक
पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने अपने अब तक के करियर में 3 अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक भी लगाए हैं। बाबर आजम का टी20ई करियर काफी शानदार है। उन्होंने सभी फॉर्मेट में 30 मौकों पर शतक (एक पारी में 100 या अधिक रन) बनाए हैं, इनमें से तीन शतक टी20ई में आए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122 रन का उनका पहला टी-20 शतक इस प्रारूप में किसी पाकिस्तानी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने पाकिस्तान को 2021 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया, जिससे एक विश्वसनीय और प्रभावी लीडर के रूप में उनकी प्रतिष्ठा और मजबूत हुई। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान को 2022 में टी20 विश्व कप के फाइनल में भी पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications