IND vs PAK: धमाकेदार जीत के बाद शोएब अख्तर को सचिन ने दिखाई औकात, दिया करारा जवाब
world cup 2023, India vs Pakistan: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपना तीसरा मुकाबला भी जीत लिया है। पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने जीत की हैट्रिक लगा ली है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बाद भारत ने अब पाकिस्तान को भी बुरी तरह से पटकनी दी है। यह मैच एकतरफा रहा।
भारत ने जीता मैच: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को महज 191 रनों पर ऑल आउट कर दिया। 192 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को 30.3 ओवर में आसानी से अपने नाम कर लिया।

सचिन ने दिया अख्तर को जवाब: भारत की इस जीत के बाद जहां पाकिस्तानी फैंस सदमे में है तो वहीं भारत में जश्न का माहौल बना हुआ है। इस जीत के बाद शोएब अख्तर के एक ट्वीट का रिप्लाई भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दे दिया है। दरअसल, शोएब अख्तर ने मैच से एक दिन पहले यानी की 13 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था जिसमें वह सचिन को आउट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था माय फ्रेंड ठंड रख।
अख्तर को दिखाया आईना: शोएब अख्तर के ट्वीट का रिप्लाई सचिन तेंदुलकर ने अब जीत के बाद दिया है। सचिन तेंदुलकर ने जीत के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा माय फ्रेंड आपके एडवाइज को पूरी तरह से माना और हमने माहौल को बिल्कुल ठंडा ही रखा। जीत के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की आठवीं जीत है।
पाकिस्तान की टीम भारत से आज तक वर्ल्ड कप में वनडे वर्ल्ड कप में कोई भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। भारतीय टीम के खिलाड़ी आने वाले मुकाबले में भी इस तरह के प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications