Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 का बेहतरीन आगाज किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में कीवी टीम ने गत वर्ल्ड कप की चैम्पियन इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया। कीवी टीम के लिए डेवोन कॉनवे और रचिन रविन्द्र ने नाबाद शतक जड़े।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद कीवी गेंदबाजों ने शानदार काम किया। इंग्लिश ओपनर बल्लेबाज डेविड मलान मज 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हैरी ब्रूक 25 और बेयरस्टो ने 33 रन बनाए।

जो रूट ने क्रीज पर आने के बाद कुछ आकर्षक शॉट जड़े और इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया। उनके सामने आने वाले बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते रहे। जोस बटलर ने 43 रन बनाए। रूट अपनी फिफ्टी के बाद शतक की तरफ जाते हुए आउट हो गए। इंग्लैंड के सबी 11 बल्लेबाजों ने डबल डिजिट में स्कोर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
पूरे 50 ओवर खेलने के बाद इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट पर 282 रनों का स्कोर हासिल किया। रूट ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मैट हेनरी रहे। उनको 3 विकेट हासिल हुए। उनके अलावा सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज विल यंग बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। उनको सैम करन ने जोस बटलर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड की तरफ से तबाही देखने को मिली।
डेवोन कॉनवे और रचिन रविन्द्र ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया। दोनों ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए अपने शतक भी पूरे किये। इसके अलावा दूसरे विकेट के लिए 273 रनों की भागीदारी देखने को मिली।
कॉनवे ने नाबाद 152 रन बनाए। रचिन रविन्द्र ने नाबाद 123 रनों की पारी खेल इंग्लैंड को बुरी तरह हराया। पिछले वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला भी कीवी टीम ने ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications