WCL 2025 में आज होगी क्रिकेट के दिग्गजों की भिड़ंत! जानें कब, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव

WCL 2025 Live Streaming: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का आगाज आज यानी 18 जुलाई शुक्रवार से होने जा रहा है। पिछले साल इस टूर्नामेंट को काफी सफलता मिली थी। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के जरिए कई पूर्व क्रिकेटर्स एक बार फिर सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे थे। एक बार फिर इस टूर्नामेंट से फैंस को काफी उम्मीदें बनी हुई है।

चार अलग-अलग मैदानों पर होगा मुकाबला (World Championship of Legends 2025 Live Streaming)

इस बार यह टूर्नामेंट इंग्लैंड के चार अलग-अलग मैदानों पर खेला जाएगा। कुल 18 मुकाबले होंगे जो 18 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त तक चलेंगे। इस बार भी क्रिकेट के वो सितारे मैदान में उतरेंगे, जिन्हें देखकर करोड़ों लोग बड़े हुए हैं। युवराज सिंह, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, ब्रेट ली, ड्वेन ब्रावो, शिखर धवन, हरभजन सिंह और काइरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें बनी रहेंगी।

World Championship 1

पाकिस्तान को लेकर हो रही थी चर्चाएं

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए तनाव के कारण इस बार टूर्नामेंट पर हल्की चिंता जरूर थी। खासकर पाकिस्तान इसमें हिस्सा ले पाएगा या नहीं? ये एक बड़ा सवाल बना हुआ था। लेकिन यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में हो रहा है, इसलिए सभी टीमों ने बिना किसी रुकावट के इसमें भाग लिया है। पाकिस्तान चैंपियंस की कमान इस बार मोहम्मद हफीज संभाल रहे हैं, जबकि बाकी टीमों के कप्तान पिछले सीजन वाले खिलाड़ी ही रहेंगे।

इन दो टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला

WCL 2025 का पहला मुकाबला इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच खेला जाएगा। लेकिन दर्शकों को सबसे ज़्यादा इंतजार उस महामुकाबले का है जो 20 जुलाई, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एडगास्टन मैदान पर खेला जाएगा। यही मैदान सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी भी करेगा। टूर्नामेंट में सभी छह टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी और फिर टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। जो टीमें सेमीफाइनल जीतेंगी, वे फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच

मैचों का प्रसारण भारत में Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर किया जाएगा। साथ ही सभी 18 मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। भारतीय समयनुसार शाम के मैच रात 9 बजे से और डबल हेडर वाले दिन के मैच शाम 5 बजे से शुरू होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+