WCL 2024 के सेमीफाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया-भारत का मैच, Final में PAK से किसकी होगी भिड़ंत?
Australia vs India, 2nd Semi Final: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में आज, 12 जुलाई को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। ये मैच इंग्लैंड के नॉर्थम्प्टन में काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में देखने को मिलेंगे। ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और भारत वे चार टीमें हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
अंक तालिका में टॉप पर है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने पांच में से चार जीत के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। उनकी एकमात्र हार दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम पाकिस्तान के हाथों हुई, लेकिन कम नेट रन रेट के आधार पर पाक टीम दूसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज और भारत चार-चार अंक लेकर बराबरी पर थे, जबकि भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

टीम इंडिया चौथे स्थान पर
ऑस्ट्रेलिया आठ अंक और 2.464 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान के भी आठ ही अंक हैं, लेकिन वे कम नेट रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर हैं। अंक तालिका में वेस्टइंडीज चार अंक के साथ तीसरे और टीम इंडिया चार अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका पांचवें और इंग्लैंड छठे स्थान पर रही।
आज खेले जाएंगे दो सेमीफाइनल मैच
आज, 12 जुलाई को पाकिस्तान चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन के बीच पहला सेमीफाइनल मैच शाम 5:00 बजे से काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनाम भारत चैंपियन के बीच रात 9:00 बजे से खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें- IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल हुआ घोषित, जानें कब और कहाँ खेले जाएँगे मुकाबले
क्या फाइनल में होगा भारत-पाक का मैच?
सेमीफाइनल के बाद 13 जुलाई शनिवार को सेमीफाइनल एक विजेता बनाम सेमीफाइनल दो विजेता रात 9:00 बजे फाइनल में आमने सामने होंगे। भारत और पाकिस्तान यानी की दोनों पड़ोसी देश की टीम अगर अपना-अपना मैच जीत लेती हैं तो फाइनल में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
भारत चैंपियंस टीम
युवराज सिंह (कप्तान), नमन ओझा (विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, हरभजन सिंह, विनय कुमार, राहुल शुक्ला, धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, राहुल शर्मा, गुरकीरत सिंह मान, आरपी सिंह।
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम
ब्रेट ली (कप्तान), टिम पेन (विकेटकीपर), शॉन मार्श, आरोन फिंच, बेन डंक, कैलम फर्ग्यूसन, डेनियल क्रिश्चियन, बेन कटिंग, नाथन कूल्टर नाइल, बेन लॉफलिन, पीटर सिडल, जेवियर डोहर्टी, डर्क नैनेस, जॉन हेस्टिंग्स, ब्रैड हैडिन












Click it and Unblock the Notifications