IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल हुआ घोषित, जानें कब और कहाँ खेले जाएँगे मुकाबले
India vs Sri Lanka Schedule: भारतीय टीम इस महीने के अंत में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है। टीम इंडिया की घोषणा होना बाकी है। भारतीय टीम नए कोच गौतम गंभीर के साथ वहां जाने वाली है। इस बीच सीरीज का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। एकदिवसीय और टी20 दोनों फॉर्मेट में सीरीज खेली जाएगी।
ज़िम्बाब्वे दौरे से आने के बाद भारतीय टीम को श्रीलंका दौरा करना है। हालांकि ज़िम्बाब्वे दौरे पर एक नई भारतीय टीम गई है, शुभ'मन गिल उस टीम के कप्तान हैं। भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जुलाई को होना है। पहले टी20 सीरीज ही खेली जानी है।

टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 जुलाई को ही खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा और अंतिम मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। इस तरह महज चार दिनों में ही यह सीरीज समाप्त हो जाएगी। इसके बाद तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। टी20 सीरीज के सभी मुकाबले पल्लेकेले में खेले जाएंगे।
एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत 1 अगस्त से हो जाएगी। भारतीय टीम वहां अगला मुकाबला 4 अगस्त को खेलेगी। तीसरा और अंतिम मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। इसके साथ ही वनडे सीरीज का समापन हो जाएगा। एकदिवसीय सीरीज के सभी मुकाबले कोलम्बो में खेले जाएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम का खराब प्रदर्शन रहा था। टीम पहले ही चरण में बाहर हो गई थी। इससे फैन्स को भी निराशा हुई है। इस बीच कप्तान वनिंदु हसारंगा ने अपना पद छोड़ दिया है। हसारंगा ने अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। टीम को नया कप्तान मिलेगा।
उधर भारतीय टीम में भी नया टी20 कप्तान देखने को मिलेगा। रोहित शर्मा रिटायर हो गए हैं। वनडे में रोहित और कोहली को आराम दिया जाएगा। ऐसे में वहां भी एक नया कप्तान दिखाई देने वाला है। आने वाले कुछ ही दिनों में भारतीय टीम की घोषणा कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications