Women's World Cup : मंधाना और हरमनप्रीत काैर ने ठोका शतक, विंडीज की हुई धुनाई

नई दिल्ली। आईसीसी महिला विश्व कप 2022 के 10वें मुकाबले में भारतीय टीम ने विंडीज के खिलाफ ओपनर स्मृति मंधाना औरहरमनप्रीत काैर के शतक की मदद से 8 विकेट खोकर 318 रनों का लक्ष्य रखा। मंधाना ने 119 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। वहीं हरमनप्रीत काैर ने 107 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। विंडीज के लिए अनिशा मोहम्मद ने 2 विकेट लिए, जबकि हैले मैथ्यूज, शकीरा सेलमन, शमिलिया कोनेल, डिएंड्रा डॉटिन व आलियाह एलेन को 1-1 विकेट मिला।

Womens World Cup

भारतीय कप्तान मिताली राज ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनिंग करने आईं मंधाना व यास्तिका भाटिया ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 49 रनों की साझेदारी की। भाटिया ने 21 गेंदों में 6 चाैकों की मदद से 31 रनों की पारी खेली। इसके बाद तीसरे नंबर पर आईं मिताली राज 11 गेंदों में 5 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गईं। फिर 14वें ओवर में 78 के स्कोर पर दिप्ती शर्मा भी 21 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गईं। फिर चाैथे नंबर पर आईं हरमनप्रीत ने मंधाना का साथ दिया।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : फिर लाैट आए लसिथ मलिंगा, इस टीम के लिए निभाएंगे अहम भूमिका

मंधाना व हरमनप्रीत के बीच 184 रनों की मजबूत साझेदारी हुई, जिस कारण टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा। इस दाैरान मंधाना ने अपना वनडे विश्व कप में दूसरा शतक भी पूरा किया। मंधाना 108 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। मंधाना का ये वनडे क्रिकेट में पांचवां शतक रहा, जबकि वुमेंस विश्व कप के इतिहास में दूसरा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने 2017 के विश्व कप में शतकीय पारी खेली थी। वहीं, न्यूजीलैंड में जारी आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में भारत की तरफ से ये पहला शतक भी रहा। मंधाना 43वें ओवर में आउट हुंई। फिर हरमनप्रीत ने भी मनप्रीत कौर ने 100 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए विंडीज के खिलाफ 100 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वनडे क्रिकेट में हरमनप्रीत के बल्ले से निकला चौथा शतक है। हरमनप्रीत का ये विंडीज के खिलाफ पहला शतक भी रहा। इससे पहले विंडीज के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर 83 रन का था। हरमनप्रीत के आउट होने के बाद रिचा घोष ने 5,, पूजा वास्त्रेकर ने 10, झूलन गोस्वामी ने व स्नेह राणा ने 2-2 रनों का योगदान दिया, जिस कारण टीम ने 318 रनों का लक्ष्य रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+