Women's World Cup : विंडीज को भारत ने चटाई धूल, दर्ज की धमाकेदार जीत
नई दिल्ली। आईसीसी महिला विश्व कप 2022 के 10वें मुकाबले में भारतीय टीम ने विंडीज को इतने रनों से धूल चटा दी। यह भारत की तीन मैचों में दूसरी जीत है। वहीं विंडीज की पहली हार है। भारत ने 318 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में विंडीज की टीम 40.3 ओवरों में 162 पर ढेर हो गई। मेघना सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि स्नेह राणा ने 2 विकेट लिए।

इससे पहले मिताली राज ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत काैर के शतक की मदद से भारत ने 8 विकेट खोकर 317 रन बना दिए। मंधाना ने 13 चाैके व 2 छक्के की मदद से 119 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली, तो हरमनप्रीत काैर ने 10 चाैके व 2 छक्के लगाकर 107 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली। ओपनिंग करने आईं मंधाना व यास्तिका भाटिया ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की। हालांकि, भाटिया के रूप में पहला झटका लगा जो 21 गेंदों में 6 चाैकों की मदद से 31 रन बना सकीं। फिर तीसरे नंबर पर आईं मिताली राज 11 गेंदों में 5 रन बना सकीं। 14वें ओवर में 78 के स्कोर पर दिप्ती शर्मा भी 21 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गईं। टीम मुश्किल में थी, पर चाैथे नंबर पर आईं हरमनप्रीत ने मंधाना का साथ दिया।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी
इन दोनों के बीच 184 रनों की मजबूत साझेदारी हुई, जिसके चलते टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा। इस बीच मंधाना ने अपना वनडे विश्व कप में दूसरा शतक लगाया। मंधाना 108 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 2017 के विश्व कप में शतक लगाया था। मंधाना के बाद हरमनप्रीत ने भी 100 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए विंडीज के खिलाफ 100 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह उनका चौथा शतक है। हरमनप्रीत के पवेलियन लाैटने के बाद रिचा घोष ने 5,, पूजा वास्त्रेकर ने 10, झूलन गोस्वामी ने व स्नेह राणा ने 2-2 रनों का योगदान दिया, जिस कारण टीम ने 318 रनों का लक्ष्य रखा। विंडीज के लिए अनिशा मोहम्मद ने 2 विकेट लिए, जबकि हैले मैथ्यूज, शकीरा सेलमन, शमिलिया कोनेल, डिएंड्रा डॉटिन व आलियाह एलेन को 1-1 विकेट मिला।












Click it and Unblock the Notifications