ICC World Cup : विंडीज ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया
ओवल : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) महिला वनडे विश्व कप 2022 न्यूजीलैंड में शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच 4 मार्च को मेजबान न्यूजीलैंड आैर विंडीज के बीच खेला गया। इस मुकाबले में विंडीज ने 3 रन से मुकाबला अपने नाम करते हुए ऐतिहासिक जीत की है। दरअसल, यह विंडीज टीम की न्यूजीलैंड में उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय जीत है। यह दूसरी बार भी है जब विंडीज ने विश्व कप में न्यूजीलैंड को मात दी है।

मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज हिले मैथ्यूज के शतक की बदाैलत विंडीज इस स्कोर तक पहुंच सका। हिले ने 128 गेंदों में एक छक्के और 16 चौकों की मदद से 119 रन बनाए। उनके अलावा विंडीज की कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही। न्यूजीलैंड के गेंदबाज ली ताहू ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके बाद जेस केर ने भी 2 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें- Test : विराट कोहली बने 8 हजारी, अपने दोस्त एबी डिविलियर्स को छोड़ दिया पीछे
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम एक समय जीत के करीब लग रही थी, लेकिन अंतिम ओवर में हुए रोमांच के कारण वह 3 रनों से मैच हार गई। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 49.5 ओवर में 256 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने 10 चाैके लगाकर शानदार 108 रन बनाए। वहीं विकेटकीपर कैफे मार्टिन ने भी निचले क्रम में 44 रन की आक्रामक पारी खेली। लेकिन विंडीज की शानदार गेंदबाजी ने उन्हें टीम को जीत जीतने नहीं दिया। विंडीज के हीली मैथ्यूज, अनीसा मोहम्मद और डेंद्रा डॉटिन ने 2-2 विकेट लिए।
इससे पहले विंडीज न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में ड्रॉ खेलने में सफल रही थी। लेकिन उन्होंने आज तक एक भी मैच नहीं जीता था। विंडीज ने इससे पहले न्यूजीलैंड में 14 मैच खेले हैं, लेकिन उनमें से 14 में उसे हार मिली है।












Click it and Unblock the Notifications