बांग्लादेश से ICC वर्ल्ड कप हो सकता है शिफ्ट, भारत सहित ये देश आयोजन कराने की दौड़ में शामिल

बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आईसीसी बड़ा फैसला ले सकती है। बांग्लादेश में अक्टूबर माह में होने वाला एक बड़ा टूर्नामेंट शिफ्ट किया जा सकता है। ताजा घटनाक्रम पर आईसीसी की नजरें हैं। आईसीसी इस इवेंट को अब बाहर लेकर जा सकती है।

दरअसल आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन बांग्लादेश में ही होना है। बांग्लादेश इस इवेंट की मेजबानी कर रहा है लेकिन अब चीजें बदलती हुई नज़र आ रही हैं। यह इवेंट वहां से शिफ्ट करते हुए बहार लेकर जाया जा सकता है। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना देश छोड़कर जा चुकी हैं।

t20 world cup

भारत काफी कम समय में ही बड़े इवेंट का आयोजन करने की क्षमता रखता है, वह वजह से पहली पसंद भारत ही होगा। इसके अलावा श्रीलंका और यूएई में भी वर्ल्ड कप आयोजित कराने का विकल्प मौजूद है। इस वर्ल्ड कप आयोजन में बीसीसीआई की बड़ी भूमिका हो सकती है।

क्रिकबज से बातचीत करते हुए आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा कि आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB), उनकी सुरक्षा एजेंसियों और हमारे अपने स्वतंत्र सुरक्षा सलाहकारों के साथ समन्वय में घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है। हमारी प्राथमिकता सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा और भलाई है।

गौरतलब है कि सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने आधिकारिक आवास पर हिंसक प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दे दिया और बांग्लादेश छोड़कर चली गईं। जवाब में सेना प्रमुख जनरल वकर-उज़-ज़मान ने घोषणा ककर कहा कि अंतरिम सरकार सत्ता संभालेगी और एक राष्ट्रीय संबोधन में शांति की अपील की। शेख हसीना ने भारत के हिंडन एयरबेस पर अपना प्लेन लैंड कराया और शरण ली।

आईसीसी स्थिति का आकलन करने के लिए बीसीबी और उसके सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ निकट संपर्क बनाए हुए है। टूर्नामेंट को स्थानांतरित करने के बारे में अंतिम निर्णय अगले सप्ताह के भीतर होने की उम्मीद है। महिला टी20 विश्व कप में 10 टीमें 18 दिनों तक 23 मैच खेलेंगी। ढाका और सिलहट में मुकाबले प्रस्तावित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+