पाकिस्तान में होगा अगला वर्ल्ड कप, भारतीय टीम खेलने के लिए नहीं जाएगी, फिर कहां होंगे भारत के मैच?

पाकिस्तान में 2028 में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चाहता है कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले उसके देश में आयोजित किए जाएं। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों को देखते हुए भारतीय टीम के मैचों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को तटस्थ मैदान के रूप में चुने जाने की संभावना है। फिलहाल भारत के मैचों के वेन्यू को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 2028 महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 7 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगा। इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी और पाकिस्तान मुख्य मेजबान होगा। भारतीय टीम के मुकाबले कहां खेले जाएंगे, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

india vs pakistan

रिपोर्ट्स के मुताबिक PCB इस टूर्नामेंट के लिए उसी व्यवस्था को अपनाने की मांग कर सकता है, जिसका इस्तेमाल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान किया गया था। इस व्यवस्था के तहत भारत और पाकिस्तान में से जो देश किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करता है, वहां दूसरे देश की टीम अपने मुकाबले तटस्थ मैदान पर खेलती है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन सभी मुकाबलों की मेजबानी करना चाहता है, जिनमें भारतीय टीम शामिल नहीं होगी। इसमें दोनों ग्रुप के मैचों के साथ-साथ भारतीय टीम के बिना होने वाले नॉकआउट मुकाबले भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार UAE को भारत के मैचों के लिए संभावित तटस्थ स्थल माना जा रहा है। पाकिस्तान से दुबई की कम दूरी और यात्रा पर होने वाला खर्च इसकी प्रमुख वजहें हैं। हालांकि यह अभी संभावित व्यवस्था है और इसे अंतिम नहीं माना जा सकता है।

इससे पहले 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी इसी तरह की व्यवस्था देखने को मिली थी। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, जबकि भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले UAE में खेले थे। भारत ने दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+