WPL 2023: RCB ने पहले सीजन के लिए स्मृति मंधाना को बनाया अपना कप्तान

Womens' Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के लिए RCB ने कहा हमने स्मृति मंधाना को नेतृत्व की भूमिका सौंपी है और हमें विश्वास है कि वे आरसीबी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

Womens Premier League 2023

Womens' Premier League 2023: आईपीएल की तर्ज पर शुरू की गई महिला प्रीमिलर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने स्टार भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को महिला टीम का कप्तान घोषित किया। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में आरसीबी के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस जैसी कद्दावर आईपीएल टीमों ने अपनी महिला टीमों को खड़ा किया है।

बाएं हाथ की भारत की बल्लेबाज स्मृति मंधाना को हाल ही में मुंबई में हुई नीलामी में आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में जैसे ही साइन किया तो इंटरनेट पर बवाल कट गया। ये डब्ल्यूपीएल नीलामी में किसी खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक कीमत थी।

अब स्मृति मंधाना को कप्तान बनाने की घोषणा पर आरसीबी के अध्यक्ष प्रथमेश मिश्रा ने कहा, "स्मृति हमारे प्ले बोल्ड विजन और क्रिकेट योजनाओं के केंद्र में हैं। हमने उन्हें नेतृत्व की भूमिका सौंपी है और हमें विश्वास है कि स्मृति आरसीबी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।"

आरसीबी महिला टीम की कप्तान के रूप में अपनी भूमिका पर स्मृति मंधाना भी बहुत खुश हैं। उन्होंने विराट और फाफ जैसे दिग्गजों की बात की और कहा कि अद्भुत अवसर देने के लिए मैं आरसीबी प्रबंधन को धन्यवाद देना चाहूंगी। आप प्रशंसकों से प्यार और समर्थन प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं और मैं आपसे वादा करती हूं कि आरसीबी को डब्ल्यूपीएल में सफलता दिलाने के लिए मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगी।"

मंधाना भारतीय क्रिकेट के अलावा वैश्विक महिला क्रिकेट में एक प्रमुख बल्लेबाज हैं और उन्होंने पिछले एक दशक में टी20 प्रारूप में प्रभाव डाला है। एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर स्मृति ने 113 टी20 इंटरनेशनल में 27.15 की औसत और 123.19 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,661 रन बनाए हैं।

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मंधाना का स्वागत करते हुए कहा था: "एक कप्तान सिर्फ ग्रुप का लीडर नहीं होता है, बल्कि वह कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो एक कल्चर बनाता है और विरासत को आगे बढ़ाता है। फाफ ने अपनी कप्तानी में सभी को बढ़ाने में मदद करके एक जबरदस्त काम किया। मैंने अपने समय का पूरा आनंद लिया। अब यह एक और नंबर 18 के लिए एक बहुत ही खास नेतृत्व करने का समय है। स्मृति (मंधना) आपको दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम और सर्वश्रेष्ठ प्रशंसकों का समर्थन मिलेगा।"

मंधाना के लिए टी20 लीग में खेलना नई बात नहीं है क्योंकि वे ब्रिसबेन हीट, सिडनी थंडर (महिला बिग बैश लीग), वेस्टर्न स्टॉर्म (किआ सुपर लीग) और सदर्न ब्रेव (द हंड्रेड) के लिए खेल चुकी हैं।

Recommended Video

    IPL में सभी का दिल जितने वाले स्टार खिलाड़ी, Team India में भरते नजर आए पानी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+