Women's Ashes 2023 में दिखेगा क्रिकेट का नया अंदाज, क्या है इस मल्टीफॉर्मेट सीरीज का दिलचस्प इतिहास

Women's Ashes 2023: इंग्लैंड में इस समय एशेज 2023 सीरीज जारी है जहां कंगारूओं ने मेजबान टीम को बड़े रोमांचक तरीके से एजबेस्टन टेस्ट मैच में हरा दिया। पुरुष क्रिकेट की इस प्रतिष्ठित सीरीज के साथ-साथ आज से महिला एशेज सीरीज 2023 की शुरुआत भी होने जा रही है।

महिला एशेज भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाती है। इसकी शुरुआत नॉटिंघम में एकमात्र टेस्ट के साथ हो रही है जो आज यानी 22 जून को शुरू होने जा रहा है।

Womens Ashes 2023

पुरुष एशेज की तुलना में दिलचस्प है फॉर्मेट-

दिलचस्प बात यह है कि महिला एशेज क्रिकेट सिर्फ टेस्ट मैचों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इस दौरान मल्टीफॉर्मेट में क्रिकेट खेला जाता है। इस बार एक टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को इंग्लैंड के दौरे पर तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

क्रिकेट का नया अंदाज

आमतौर पर एशेज महिला क्रिकेट में चार दिन का टेस्ट मैच देखने के लिए मिलता है, लेकिन इस बार पांच दिन का एक्शन होगा और साथ ही पहली बार कुकाबुरा की जगह ड्यूक बॉल का इस्तेमाल होगा।

प्वाइंट सिस्टम तय करता है विजेता-

साथ ही, ये भी ध्यान देने वाली बात है कि महिला एशेज का फैसला पूरे फॉर्मेट के दौरान खेले गए मुकाबलों के प्वाइंट सिस्टम पर होगा। टेस्ट मैच में जीत के चार अंक मिलेंगे, ड्रा के दो मिलेंगे, और हारने पर कुछ नहीं मिलेगा। वनडे और टी20 में जीत के दो-दो अंक होंगे, ड्रा होने पर एक-एक अंक बांटा जाएगा। जिसके ज्यादा अंक होंगे वह महिला एशेज 2023 का विजेता होगा।

महिला एशेज का दिलचस्प इतिहास

महिला क्रिकेट काफी पुराना है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 1934 में खेला गया था। लेकिन 1998 में ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों देशों के बीच आधिकारिक तौर पर 'वूमने एशेज' की शुरुआत हुई।

अब एशेज है तो राख भी होगी। इसके लिए लॉर्ड्स के हैरिस गार्डन में एक सेरेमनी रखी गई जहां दोनों टीमों के साइन किए हुए बैट, महिला क्रिकेट एसोसिएशन संविधान की एक कॉपी, और रूलबुक को जलाकर राख में तब्दील किया गया और लकड़ी की ट्रॉफी में उसको डाला गया।

2013 से नई ट्रॉफी आई-

2013 में एक नई ट्रॉफी लाई गई है और इसके बाद ही महिला एशेज में मल्टी फॉर्मेट की शुरुआत की गई थी। इससे पहले ऑफिशियल एशेज में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 बार जीत हासिल की थी और इंग्लैंड की महिलाओं को केवल 4 बार जीत मिली थी। वही मल्टी फॉर्मेट में जब से एशेज आई है, तब से ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार सीरीज जीती है और इंग्लैंड की टीम केवल 2 बार ही जीत पाई है। ऐसे में कंगारू महिलाओं का पलड़ा यहां पर भारी है।

कब हो रही है महिला एशेज 2023 की शुरुआत-

वूमेन एशेज 2023 की शुरुआत 22 जून से होने जा रही है और 18 जुलाई तक यह सीरीज जारी रहेगी। इस महीने की शुरुआत में मेग लैनिंग के बाहर होने के बाद एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करेंगी। मेजबान इंग्लैंड की कमान हीदर नाइट के हाथों में होगी।

भारत में कहां देखें महिला एशेज 2023 के मुकाबले-

भारत में वूमने एशेज 2023 के प्रसारण के अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को हैं। मोबाइल पर सोनी लिव ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

इंग्लैंड महिला टीम: हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, डेनिएल व्याट, नेट साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, एम्मा लैम्ब, सोफिया डंकले, डेनिएल गिब्सन, लॉरेन बेल, इस्सी वोंग, लॉरेन फाइलर

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), बेथ मूनी, एशले गार्डनर, एलिसे पेरी, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोबे लीचफील्ड, जेस जोनासेन, ताहलिया मैकग्राथ, मेगन शुट्ट, अलाना किंग, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, डार्सी ब्राउन

Recommended Video

    Ashes 2023: England के नाम दर्ज हुआ टेस्ट क्रिकेट का सबसे घटिया रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+