महिला वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 357 रनों का लक्ष्य, हेली ने खेली इतिहास की महान पारी

क्राइस्टचर्च, 3 अप्रैल: आज न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच आईपीएल महिला वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला चल रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ओपनर एलिसा हेली ने अंग्रेजों के अरमानों पर पानी फेरने वाली पारी खेलते हुए अपनी टीम को 50 ओवरों में 356 रनोें का बड़ा स्कोर दे दिया है।

Women World Cup Australia set 357 target to England Alyssa Healy played great WC ton in history

एलिसा हेली ने ओपन करते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने केवल 138 गेंदों पर 170 रन बनाए और साथी ओपनर रचेल हेयन्स के साथ 160 रनों की साझेदारी की। हेयन्स ने 93 गेंदों पर 68 रन बनाए जिसमें 7 चौके लगाए। इसके बाद हेली ने बेथ मूनी के साथ तूफानी शतकीय साझेदारी की। 32 साल की हेली ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्होंने आउट होने से पहले अपनी आक्रामक पारी में 26 चौके लगाए।

यह भी पढ़ें- बाबर आजम के लगातार दूसरे शतक की बदौलत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से जीती वनडे सीरीज

अंतिम ओवर में एश्ले गार्डनर (1) और मेग लैनिंग (10) के विकेट जल्दी गिरे पर मूनी तेज अर्धशतक लगाकर आउट हुईं। मूनी ने 47 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली जिसमें 8 चौके लगे। खास बात यह रही कि इतना विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की किसी बल्लेबाज से छक्का नहीं लगाया। सारी बातें चौको से हुई।

Women World Cup Australia set 357 target to England Alyssa Healy played great WC ton in history

हेली ने सेमीफाइनल में भी शतक लगाया था और वे ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी मैचों की खिलाड़ी साबित हुई हैं। हेली ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भी 75 रनों की पारी खेली थी।

हेली की यह पारी महिला वर्ल्ड कप में खेली सबसे महान पारियों में गिनी जाएगी। यह विश्व कप फाइनल (चाहे पुरुष का हो या महिला का) इतिहास में बनाए गए सर्वाधिक व्यक्ति रन हैं। पहले पॉवर-प्ले में केवल 37 रन ही आए थे लेकिन मूनी और हेली ने मिलकर बाद में रन गति को नई उड़ान दी। अंतिम 10 ओवर में 120 रन बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+