World Cup: अहम मुकाबले में मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, उम्र के दोनों छोर पर बने कीर्तिमान
नई दिल्ली, 27 मार्च: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे मुकाबले में 68 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही मिताली महिला वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र और सबसे अधिक उम्र में अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला है जिसमें भारत ने पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 297 रनों का टारगेट रखा है।

महिला विश्व कप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया
मिताली राज ने 84 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली और महिला विश्व कप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। मिताली राज अब महिला विश्व कप में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। भारतीय कप्तान मिताली विश्व कप में अर्धशतक बनाने वाली टीम इंडिया की सबसे उम्रदराज बल्लेबाज भी हैं। 39 वर्षीय ने 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक बनाया। प्रीमियर बल्लेबाज ने रविवार को उसी स्थान पर अपना रिकॉर्ड-सेटिंग 50-प्लस स्कोर भी दर्ज किया।
महिला क्रिकेट की जीती किवदंती मिताली राज-
मिताली राज अब महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। मिताली ने विश्व कप के 38 मुकाबले में 1321 रन बना लिए हैं। इस मामले में टॉप पर मौजूद डेबी हॉकले हैं। न्यूजीलैंड की इस खिलाड़ी ने 45 मैचों में 1501 रन बनाए हैं।
Recommended Video

अहम मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन-
भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला किसी भी हाल में जीतना जरूरी है। भारत को उसकी ओपनिंग बल्लेबाजों ने ऐसी ही शुरुआत दी क्योंकि मंधाना ने 84 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली। दूसरी ओपनर शैफाली वर्मा ने 46 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। यास्तिका भाटिया 2 ही रन बना सकीं लेकिन मीडिल ऑर्डर पर मिताली ने 84 गेंदों पर 68 रन बनाए। इसके अलावा अनुभवी हरमनप्रीत कौर ने 57 गेंदों पर 48 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications