WPL 2024: IPL की तर्ज पर खेले जाएंगे विमेंस प्रीमियर लीग के मैच, मल्टी सिटी फॉर्मेट में होगा आयोजन
Women's Premier League 2024: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का दूसरा एडिशन आईपीएल (IPL) की तरह ही मल्टी सिटी फॉर्मेट में खेले जाने की संभावना है, और मैच मुंबई और बेंगलुरु में खेले जा सकते हैं। डब्ल्यूपीएल के पहले सभी मैच इस साल की शुरुआत में 4 से 26 मार्च के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए थे।
इस दिन लिया जाएगा अंतिम निर्णय
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि, 'अंतिम निर्णय (स्थलों के बारे में) 9 दिसंबर (डब्ल्यूपीएल नीलामी के दिन) को आ सकता है, लेकिन इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि इस साल यह (WPL) मल्टी सिटी फॉर्मेट का पालन करेगा, जिसमें मुंबई और बेंगलुरु सबसे आगे होंगे।'

विमेंस प्रीमियर लीग को मिली शानदार प्रतिक्रियाएं
उन्होंने बताया कि, 'शुरुआती वर्ष में फैंस द्वारा विमेंस प्रीमियर लीग को अच्छी प्रतिक्रिया मिली, और इसे विभिन्न शहरों में ले जाने का यह सही समय है। बेंगलुरु में हमेशा महिला क्रिकेट के लिए अच्छे दर्शक हैं, और अब आरसीबी महिला टीम के कारण इसमें वृद्धि हुई है।'
मुंबई और कर्नाटक क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने भी मैचों की मेजबानी करने की इच्छा व्यक्त की है, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने भी डब्ल्यूपीएल के लिए मल्टी-सिटी प्रारूप का समर्थन किया था।
विमेंस प्रीमियर लीग को लेकर क्या बोलीं स्मृति मंधाना
मंधाना ने हाल ही में आरसीबी इनोवेशन लैब के लीडर्स मीट इंडिया के दौरान कहा कि, 'डब्ल्यूपीएल को मल्टी सिटी फॉर्मेट में रखना बहुत अच्छा होगा। यह अगला कदम हो सकता है और मुझे यकीन है कि यहां के लोग इस पर ध्यान देंगे और इसे पूरा करेंगे। एक आरसीबी प्रशंसक के रूप में मैं चिन्नास्वामी में खेलना पसंद करूंगी, जहां लोग 'आरसीबी, आरसीबी' का जाप करते हैं और बस उस माहौल में रहना चाहते हैं।'
मंधाना ने कहा कि, 'यह कुछ ऐसा है जो हमारे लिए एक कदम आगे है कि यह (मल्टी सिटी फॉर्मेट) उन जगहों तक पहुंच सकता है, जहां महिला क्रिकेट नहीं पहुंचा है और महिला क्रिकेट में नए दर्शकों को शामिल कर सकता है।'












Click it and Unblock the Notifications