ZIM vs IRE Dream11: जिम्बाब्वे vs आयरलैंड मैच के लिए ये है सबसे बेस्ट ड्रीम 11, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
Zimbabwe vs Ireland, 1st T20I: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 7 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं पहले टी20I के लिए कौन-कौन खिलाड़ी अपकी टीम को बेस्ट ड्रीम 11 बना सकते हैं।
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड के बीच T20I फॉर्मेट के आमने-सामने के रिकॉर्ड में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ काफी प्रतिस्पर्धी रही हैं और छह-छह मैच जीत चुकी हैं। जिम्बाब्वे ने आयरलैंड के खिलाफ पिछले पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की है।

जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे: सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्रेग एर्विन, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा, सीन विलियम्स
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग।
ZIM vs IRE मैच के लिए बेस्ट ड्रीम11 टीम
- विकेटकीपर: लोर्कन टकर
- बल्लेबाज: एस विलियम्स, पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी
- ऑलराउंडर: सिकंदर रज़ा, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, रयान बर्ल
- गेंदबाज: जोश लिटिल, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
- कप्तान: सिकंदर रजा
- उप-कप्तान: कर्टिस कैम्फर
IRE vs ZIM Match: हरारे स्पोर्ट्स क्लब पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आम तौर पर गेंदबाजों को मदद करती है, खासकर स्पिन और मिडियम पेस वाले गेंदबाजों को यहां विकेट निकालने में ज्यादा आसानी होगी। इस पिच पर बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद है, जिससे बल्लेबाजों को पूरी ताकत लगाने से पहले कुछ समय क्रीज पर बिताना होगा। आगामी मैच में स्पिनरों के भी प्रभाव छोड़ने की उम्मीद है।
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड पहला टी20 मैच कौन जीतेगा?
आयरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, क्योंकि उन्होंने एक फुल स्ट्रेंथ वाली टीम का चयन किया है, जिसमें सभी अनुभवी बल्लेबाज उपलब्ध हैं। वे परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं और आयरलैंड के लिए कड़ी चुनौती पेश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications