Women's Asia Cup: हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया की नजरें 7वें खिताब पर, श्रीलंका से है मुकाबला
महिला एशिया कप 2022 (Women's Asia Cup 2022 Final) में आज टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से होने जा रहा है। भारत ने सेमीफाइनल में थाइलैंड का आसानी से मात देकर यहां तक का सफर तय किया तो श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया। भारतीय क्रिकेट टीम अपने सातवें टाइटल को जीतने की ओर देखेगी जो इस टूर्नामेंट में उनके दबदबे को और बढ़ा देगा।
Recommended Video

बांग्लादेश की मेजबानी में हो रही इस प्रतियोगिता ने भारतीय युवाओं को मौका दिया जिन्होंने साबितो कर दिया कि वे दबाव के मौकों पर खुद पर जिम्मेदारी डाल सकते हैं। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर बढ़िया काम किया। यहां तक कि अगर कप्तान या उप-कप्तान स्मृति मंधाना ज्यादा योगदान नहीं कर पाईं तो भी घबराने की बात नहीं है।
दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्ज और शैफाली वर्मा शानदार रही हैं। भारत को केवल पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब श्रीलंका से उनका मुकाबला है और कागज पर भारत मजबूत लगता है। लंका की ओसादी रानासिंघे ही टीम की एकमात्र बैटर हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हर्षिता माधवी और निलाक्ष्सी डि सिल्वा ने भी रन बनाए हैं लेकिन स्टार खिलाड़ी चमारी अट्टापट्टू 96 ही रन बना सकीं हैं।
निश्चित तौर पर लंका को भारत को हराने के लिए शानदार खेल दिखाना ही होगा। भारतीय महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ हारने से पहले लगातार छह टाइटल जीते थे। इससे पहले इस एशिया कप में थाइलैंड की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए पहली बार प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
महिला एशिया कप 2022, भारत बनाम श्रीलंका फाइनल मुकाबला-
भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, एस मेघना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, दयालन हेमलता, स्नेह राणा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, किरण नवगीर और पूजा वस्त्राकर।
श्रीलंका- चमारी अथापथु (कप्तान), निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधा कुमारी, हर्षिता समरविक्रमा, मधुशिका मेथटानंद, हसीनी परेरा, ओधादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, अनुष्का संजीवनी, कौशानी नुथ्यंगना, सिल्वा शेहानी और रश्मी शेहानी।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications