DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली पर महिला ने लगाया शोषण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
DDCA Rohan Jaitley: महिला ने रोहन जेटली पर शोषण के अलावा कई संगीन आरोप लगाए हैं जिसमें उनकी पत्नी को भी शामिल बताया है।

दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली (Rohan Jaitley) की छवि पर बट्टा लगाता एक ऐसा गंभीर आरोप सामने आया है जो सच साबित हुआ तो वे अपने पिता की विरासत को पलभर में धूमिल कर देंगे। भारत के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली के बेटे रोहन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्योत्सना साहनी नाम की एक महिला ने बीसीसीआई से शिकायत की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि जेटली ने उन्हें परेशान किया है।
अभी तक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई
ये बात जगंल की आग की तरह फैल गई जब पत्रकार साक्षी जोशी ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि साहनी ने इसके लिए बीसीसीआई को मेल भेजा था। बताया गया कि पीड़िता के लिए जो कमरे बुक किए गए थे, वे डीडीसीए फंड से थे। पीड़िता ने जय शाह, रोजर बिन्नी और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को अपनी साइड की स्टोरी ई-मेल की है। इस मेल में पीड़ित महिला ने यौन शोषण से लेकर जेटली द्वारा जान से मारने की धमकी दिलवाए जाने का जिक्र किया गया है। पीड़िता ने दावा किया है कि शादी का झांसा देकर जेटली ने उसका यौन शोषण किया और उसने अभी तक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
जेटली और उनकी पत्नी मेहरुन्निसा आनंद जेटली से जान को खतरा बताया
ज्योत्सना साहनी ने बीसीसीआई को अपनी शिकायत में लिखा, "प्रिय सर / मैम, ये मेरे खिलाफ डीडीसीए के अध्यक्ष मिस्टर रोहन जेटली द्वारा किए गए नृशंस, अमानवीय और दुखद कामों के बारे में आपको सूचित करने के लिए भेज रही हूं। आपके संज्ञान में लाया जाता है कि मिस्टर जेटली और उनकी पत्नी मेहरुन्निसा आनंद जेटली से मेरी जान को गंभीर खतरा है। नीचे कुछ तथ्य और परिस्थितियों का जिक्र है जिसने मुझे मिस्टर जेटली के खिलाफ आवश्यक/उचित कार्रवाई करने के लिए आपके सामने यह मेल के लिए मजबूर किया है।
जेटली पर क्या हैं महिला के आरोप?
पीड़िता ने जेटली पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न (Rohan Jaitley Sexual Harassment) करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया कि रोहन जेटली ने व्यक्तिगत लाभ के लिए डीडीसीए फंड का दुरुपयोग किया है। पीड़िता का कहना है कि जेटली के साथ उनकी पत्नी भी उन्हें लगातार धमकियां दे रही है।

पीड़िता ने डीडीसीए अध्यक्ष पर पक्षपात करने और अपने चहेतों को पोस्टिंग देने का भी आरोप लगाया है।
Recommended Video

ये मेल तीन पेज का है जहां पर पीड़िता बताती है कि जेटली के साथ संबंधों को उजागर ना करने के लिए उसे दो अजबनी लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
'एक ने तेजाब और दूसरे ने जान से मारने की धमकी दी'
उसने कहा, "मैं अपनी कॉलोनी के आसपास अपनी नियमित सैर के लिए निकली। 2 आदमी मेरे पास आए और मुझे धमकी दी कि अगर मैंने रोहन के साथ अपने रिश्ते के बारे में किसी को बताया तो मैं फिर कभी किसी को अपना चेहरा नहीं दिखा पाऊंगा। उन्होंने मुझे और धमकी दी कि अगली बार अगर मैं कभी उनके रास्ते में आऊंगी तो वे मेरे चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे।
"हाल ही में, 21 फरवरी को, जब मैं जनपथ में थी, तो इसी तरह का एक किस्सा दोहराया गया, जिसमें एक आदमी मेरे पास आया और मुझे धमकी दी कि अगर मैंने किसी को रिश्ते के बारे में बताया तो वह मुझे मार देगा।।"












Click it and Unblock the Notifications