BAN vs NZ: विलियमसन के नाम 32 सालों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, कोहली की कर ली बराबरी
Kane Williamson: बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का बल्ला चला है। केन विलियमसन ने मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जमाया। इस शतक के साथ उनके नाम कुछ रिकॉर्ड भी हो गए हैं। विलियमसन ने कोहली का एक कीर्तिमान भी बराबर कर दिया।
केन विलियमसन का यह 29वां टेस्ट शतक है। विराट कोहली के नाम भी 29 टेस्ट सेंचुरी है। विलियमसन ने 95 टेस्ट में ही यह आंकड़ा हासिल कर लिया, कोहली को इससे ज्यादा टेस्ट मैच लगे थे। कोहली के अलावा विलियमसन ने इस मामले में महान डॉन ब्रैडमैन की भी बराबरी कर ली।

विलियमसन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो शतक जड़े थे, इसके बाद अब यह उनका तीसरा शतक है। लगातार तीन शतक कीवी टीम के लिए पिछले 32 सालों में किसी ने नहीं बनाये थे, विलियमसन यह कीर्तिमान हासिल करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी बन गए हैं।
कीवी टीम के विकेट एक छोर से गिर रहे थे लेकिन विलियमसन ने दूसरा छोर पकड़कर रखा और लगातार रन बनाते चले गए। वह 11 चौकों की मदद से 104 रनों की धाकड़ पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने डैरिल मिचेल (41) और ग्लेन फिलिप्स (42) के साथ मिलकर अहम भागीदारियां की।
जहाँ एक टेस्ट मैच का सवाल है, बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था। मेजबान टीम 310 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद कीवी टीम को बल्लेबाजी करने का मौका मिला और केन विलियमसन के बल्ले से रनों की बरसात हुई।
दूसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 266 रनों का स्कोर हासिल किया। हालांकि अब भी मेहमान टीम पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश की टीम से पीछे चल रही है। टिम साउदी और काइल जेमिसन क्रीज पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है, वह अब तक 4 विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications