Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कोहली तोड़ेंगे सचिन के शतक का रिकॉर्ड? क्या बकवास है ये...', जानिए किसने और क्यों कही ये बात?

Brian Lara on Virat Kohli: टीम इंडिया के ही नहीं बल्कि विश्व के शानदार खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली ने हाल ही में संपन्न हुए विश्वकप 2023 में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा था, इसी के साथ ही उनके शतकों की संख्या 80 हो गई है इसलिए उनके फैंस को लगता है कि वो ही सचिन के 100 शतकों का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Virat Kohli

खुद सचिन ने कहा था कि 'कोहली रनों का भूखा है और उसके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है और फिटनेस उसकी काफी अच्छी है। ऐसे में वो अभी बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं' लेकिन दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक ब्रायन लारा इस बात से इत्तफाक नहीं रखते हैं उल्टा उन्होंने तो कहा कि 'ये असंभव , बकवास और तर्कहीन बात है।'

क्या हर साल कोहली जड़ेंगे पांच शतक?

क्लासिक खिलाड़ी कहे जाने वाले लारा ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'इंडिया को अगले साल पांच वनडे खेलने हैं। कोहली को सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए बीस और तोड़ने के लिए 21 शतक और बनाने हैं। वो अभी 35 साल के हैं, टी 20 की इंटरनेशनल स्पष्टता के बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है, अपने शतकों के लिए कोहली को टेस्ट मैचों पर निर्भर रहना होगा।'

'बीस शतक इंसान अपने पूरे करियर में नहीं बना पाता'

'कोहली अगर अपनी पूरी फिटनेस के साथ क्रिकेट जारी रखते हैं तो उन्हें हर साल पांच शतक चार साल तक ठोंकने होंगे और तब तक उनकी उम्र 39 साल की हो जाएगी और इस उम्र में सैकड़ा जड़ना काफी मुश्किल है या यूं कहे कि बेहद ही टफ है।'

हालांकि लारा ने ये भी कहा कि' कोहली जिस तरह से खेल रहे हैं उसे देखते हुए यही कह सकता हूं कि मौजूदा दौर में सचिन के शतकों तक अगर कोई पहुंच सकता है तो वो केवल कोहली ही हैं लेकिन बीस शतक इंसान अपने पूरे करियर में भी बना नहीं पाता है।'

'कोहली कई और रिकॉर्ड तोड़ेंगे लेकिन...'

लारा ने खुद को विराट कोहली का बड़ा फैन बताया और कहा कि 'उनका खेल उन्हें हर पल रोमांचित और प्रभावित करता है।' उन्होंने कहा कि 'कोहली कई और रिकॉर्ड तोड़ेंगे लेकिन सचिन के सौ शतकों का रिकॉर्ड उनके लिए काफी मुश्किल है, अगर वो ऐसा कर पाते हैं तो वाकई में ये अंसभव पूरा करने जैसा होगा, मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ हैं।'

ये सब बिना सिर-पैर की बातें हैं: लारा

इसके बाद लारा से पूछा गया कि कोहली पर कुछ लोगों ने शतक के लिए धीमा खेलने का आरोप भी लगाया है, कुछ उन्हें स्वार्थी खिलाड़ी भी कहते हैं, इस बारे में आप क्या कहेंगे? तो इस पर लारा ने कहा कि 'ये सब बिना सिर-पैर की बातें हैं, कोहली जबरदस्त खिलाड़ी हैं, जो लोग इस तरह की बातें करते हैं, वो सच में उनसे जलते हैं, ये सारी बातें कोरी बकवास हैं और कुछ नहीं।'

'सचिन जैसे खिलाड़ी रोज पैदा नहीं होते हैं'

इसके बाद लारा ने खुद को सचिन का बड़ा फैन और बढ़िया दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि 'अगर दुनिया उन्हें महान कहती है तो वो इसे डिजर्व करते हैं। उनके जैसे खिलाड़ी रोज पैदा नहीं होते हैं। उनका खेल, खेल के प्रति उनका नजरिया, सोच और उनकी फिटनेस हर कुछ लाजवाब थी और है।मैं हमेशा उनका बड़ा प्रशंसक रहूंगा।'

लारा का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि ब्रायन लारा की गिनती विश्व के सबसे घातक बल्लेबाजों में होती थी। वेस्टइंडीज के इस नायाब सितारे ने अपने देश के लिए 299 वनडे मैच और 131 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 10 हजार 405 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक शामिल हैं तो वहीं टेस्ट मैच में उन्होंने 11 हजार 953 रन बनाए है, जिसमें 34 शतक ठोंके हैं, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ उनकी नाबाद 400 रन वाली पारी को कोई आज भी भूल नहीं पाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+