क्या इंग्लैंड की टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान से नहीं खेलेगी? बड़े विवाद से ICC की बढ़ी मुश्किलें

ENG vs AFG: अगले महीने पाकिस्तान और यूएई में चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाने हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस इवेंट का मेजबान देश है। यूएई के मैचों की मेजबानी भी पाक के पास है। भारतीय टीम वहां खेलने के लिए नहीं जाएगी, इस वजह से मैचों को यूएई में भी कराया जाएगा।

इस बीच इवेंट से एक महीने पहले ही एक नया विवाद सामने आ गया है। इससे आईसीसी की परेशानी बढ़ने वाली है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले अपने मैच को छोड़ सकती है। इंग्लैंड की तरफ से कुछ ऐसा ही किया गया है।

eng vs afg

ब्रिटिश राजनेताओं ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को एक पत्र लिखकर दिया है। इसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ रहे हैं। इसका विरोध करने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी मैच नहीं खेलना चाहिए।

गौरतलब है कि तालिबान ने महिलाओं की खेलों में भागीदारी पर भी बैन लगा दिया। इस वजह से अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट टीम नहीं खेल सकती। आईसीसी का नियम है कि पुरुष टीम को खिलाने वाले देशों की महिला टीम भी होनी चाहिए लेकिन फ़िलहाल तो ऐसा नहीं हो रहा है। एक तरह से यह नियम का उल्लंघन है। 26 फरवरी को लाहौर में अफगानिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला होना है।

ईसीबी ने भी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के रुख की निंदा की है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के सीईओ रिचर्ड गोल्ड ने कहा कि सभी आईसीसी सदस्य देशों को समान दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। जिस तरह से तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों को ट्रीट किया जा रहा है, उसकी निंदा करते हैं।

गौरतलब है कि साल 2023 में भारत में हुए एकदिवसीय वर्ल्ड कप के दौरान अफगानिस्तान टीम के खिलाफ इंग्लैंड का मुकाबला हुआ था। उसमें इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तानी टीम ने दिनोंदिन अपने खेल में प्रगति करते हुए बड़ी टीमों को हराने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+