क्या रोहित शर्मा को बनाया जाएगा IPL के बीच में कप्तान? मुंबई के घटिया प्रदर्शन के बाद नीता अम्बानी का बड़ा बयान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को जब से मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया गया है, फैन्स ने हार्दिक पांड्या और टीम के मालिकों को बार-बार घेरने का काम किया है। आकाश अम्बानी, नीता अम्बानी सभी को ट्रोल भी किया गया है और रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाने की मांग करते रहे हैं।
फैन्स ने एक बार फिर से कुछ ऐसा ही किया है और रोहित शर्मा को टीम की कमान थमाने की मांग नीता अम्बानी से की। दरअसल मुंबई इंडियंस की मालकिन नासिक स्थित शिरडी मन्दिर में गईं थीं और वहां से वापस निकलते समय मुंबई इंडियंस के फैन्स ने उनको देख लिया।

एक फैन ऐसा था, जिसने नीता अम्बानी को दो बार कहा कि रोहित शर्मा को कप्तान बनाओ। नीता अम्बानी ने इस फैन की बात सुन ली और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पांच बार के टाइटल विनर कप्तान रोहित शर्मा के फैन्स ने नीता अम्बानी तक बात पहुंचाई, तो वहां से जवाब भी आया।
इस फैन ने हाथ जोड़कर नीता अम्बानी से यह मांग की थी। नीता अम्बानी ने मुस्कुराते हुए कहा कि बाबा की मर्जी है। वह जिस मंदिर में गई थीं, उनकी बात कर रही थीं। शिरडी के साईं बाबा की मर्जी की बात नीता अम्बानी ने कही और कोई स्पष्ट जवाब रोहित के फैन को नहीं दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल है।
Rohit Sharma डेक्कन चार्जर्स से आए थे
उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा ने अपना आईपीएल करियर डेक्कन चार्जर्स के साथ शुरू किया था। इसके बाद साल 2011 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में आए और साल 2013 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला टाइटल जीत लिया। वहां से रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और टीम को पांच बार खिताबी जीत दिलाई।
Rohit Sharma को हटाना पड़ा भारी
साल 2024 में हार्दिक पांड्या को भले ही कप्तान बना दिया गया हो लेकिन यह फैसला गलत साबित हो गया। पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की दुर्दशा हुई है। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस बार भी अब तक खास नहीं रहा है। 6 मैचों में मुंबई को 2 में जीत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications