क्या हार्दिक पांड्या के बदले दो खिलाड़ी आउट करेगी पंजाब किंग्स? किन दिग्गजों को बाहर करने की अटकलें?

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर चर्चा तेज है लेकिन इस बार सवाल सिर्फ मुंबई इंडियंस के कप्तान के दूसरी टीम में जाने का नहीं है। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक के संभावित ट्रेड को लेकर पंजाब किंग्स और दो अहम खिलाड़ियों का जिक्र किया है।

उनके बयान ने इस चर्चा को नया मोड़ दिया है कि क्या पंजाब हार्दिक को अपने साथ जोड़ने के लिए मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को ट्रेड में शामिल कर सकती है। हालांकि इस संभावित डील की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

hardik pandya

क्यों चर्चा में आया पंजाब का नाम?

हार्दिक के ट्रेड को लेकर अश्विन की राय इस पूरे मामले का अहम पहलू है। मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक के भविष्य पर अटकलों के बीच उन्होंने संभावित ट्रेड और टीमों की जरूरतों पर बात की है। ताजा रिपोर्ट में पंजाब किंग्स के साथ मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल को लेकर संभावित अदला-बदली की बातें सामने आई हैं।

यह अभी संभावित ट्रेड की चर्चा है, किसी फ्रेंचाइजी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। इसलिए फ़िलहाल हर बात को अफवाह मान सकते हैं लेकिन इस तरह की चीजें भी तभी सामने आती है जब अंदरखाने कुछ बड़ा चल रहा होता है।

पंजाब को हार्दिक से क्या फायदा मिल सकता है?

हार्दिक ऐसे भारतीय ऑलराउंडर हैं जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उनकी मौजूदगी पंजाब को प्लेइंग इलेवन का संतुलन बनाने में विकल्प दे सकती है। टीम के पास पहले से श्रेयस अय्यर के रूप में कप्तान हैं, इसलिए हार्दिक के आने पर उनकी भूमिका कप्तानी के बजाय एक प्रमुख ऑलराउंडर और अनुभवी खिलाड़ी की हो सकती है।

इसके बदले यानसन और चहल को छोड़ना आसान फैसला नहीं होगा। यानसन तेज गेंदबाजी और निचले क्रम में उपयोगी योगदान दे सकते हैं, जबकि चहल की पहचान विकेट लेने वाले लेग स्पिनर के रूप में है। दोनों को खोने से पंजाब के गेंदबाजी संयोजन पर असर पड़ सकता है।

मुंबई इंडियंस के लिए भी आसान नहीं होगा फैसला

हार्दिक को छोड़ने से पहले मुंबई इंडियंस को यह देखना होगा कि बदले में मिलने वाले खिलाड़ी टीम को कितना मजबूत करेंगे। फिलहाल ट्रेड की अटकलें जारी हैं और किसी समझौते की पुष्टि नहीं हुई है। दिसम्बर में नीलामी है, ऐसे में रिटेन और रिलीज प्लेयर्स को लेकर कवायद जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+