क्या रोहित शर्मा को रिलीज करेगी मुंबई इंडियंस? दिग्गज खिलाड़ी की तरफ से आई बड़ी प्रतिक्रिया

Rohit Sharma: आईपीएल नीलामी के लिए प्रक्रिया चल रही है और रिटेंशन के लिए टीमों की तैयारी चल रही है। ट्रेड डील्स आदि के बारे में भी चीजें जारी हैं। मुंबई इंडियंस को लेकर भी फैन्स में उत्सुकता है कि आखिर इस टीम से रिलीज किसे किया जाएगा। रोहित शर्मा के काफी ज्यादा फैन्स यहां हैं, उनको लेकर हर खबर अहम होती है। इस बीच सुरेश रैना ने रोहित के रिलीज और रिटेंशन को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है।

सुरेश रैना ने मुंबई इंडियंस से रिटेन किये जाने वाले प्लेयर्स को लेकर कहा कि रोहित शर्मा का नाम होना चाहिए। रैना नहीं चाहते कि रोहित जैसे बड़े प्लेयर को इस अहम पड़ाव पर आकर टीम से रिलीज किया जाए। उनका बल्ला तो उसी तरह चलता है।

rohit sharma

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा को जरूर रिटेन करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि टीम को दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट को भी बनाए रखना चाहिए। रिलीज किये जाने लायक प्लेयर्स में उन्होंने विल जैक्स का नाम लिया।

गौरतलब है कि पिछले 15 सालों से रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं और इस टीम के लिए काफी कुछ किया भी है। बतौर कप्तान खेलते हुए उन्होंने इस टीम को पांच बार टाइटल दिलाने में मदद की है वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।

हालांकि हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस के खेल में वह बात देखने को नहीं मिली है। इस बार कुछ प्लेयर्स को रिलीज करते हुए टीम नीलामी में नए नामों को लाने का पूरा प्रयास करेगी। रिटेंशन और रिलीज लिस्ट सामने आने पर ओपत्ते खुल जाएंगे।

विल जैक्स को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 5.25 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। उस सीजन में जैक्स ने 233 रन बनाए और साथ ही 6 विकेट झटके, जिससे उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+