क्या जय शाह बनने वाले हैं ICC के नए अध्यक्ष? जानिए कब तक करना होगा नामांकन दाखिल
Jay Shah: आईसीसी चेयरमैन के रूप में ग्रेग बार्कले का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सभी की निगाहें बीसीसीआई के सचिव जय शाह पर टिकी हैं। बार्कले ने तीसरा कार्यकाल न लेने का फैसला किया है, जिससे शाह की संभावित उम्मीदवारी के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं।
आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने मंगलवार को घोषणा की है कि 30 नवंबर को उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे तीसरा कार्यकाल नहीं लेंगे। इस निर्णय से आईसीसी में जय शाह की भविष्य की भूमिका के बारे में चर्चा शुरू हो गई है। चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है, जिसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि शाह चुनाव लड़ना चाहते हैं या नहीं।

आईसीसी का चेयरमैन तीन बार पद पर रह सकता है और दो-दो साल का कार्यकाल होता है। बार्कले ने दो कार्यकाल पूरे किये हैं लेकिन तीसरी बार पद पर काम करने से मना कर दिया। आईसीसी ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि बार्कले नवम्बर में अपना दूसरा कार्यकाल समाप्त होने पर पद छोड़ देंगे। साल 2020 और 2022 में उनको आईसीसी का चेयरमैन चुना गया था।
ICC चेयरमैन के चुनाव में 16 वोट शामिल हैं, जिसमें जीतने के लिए नौ वोट (51%) का साधारण बहुमत होना चाहिए। पहले, दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी। मौजूदा निदेशकों को 27 अगस्त, 2024 तक नामांकन जमा करना होगा। यदि कई उम्मीदवार सामने आते हैं, तो चुनाव होगा और नए अध्यक्ष का कार्यकाल 1 दिसंबर, 2024 से शुरू होगा।
बीसीसीआई के संविधान के अनुसार बोर्ड में कोई व्यक्ति छह साल तक पद पर रहने के बाद तीन साल के कूलिंग ऑफ़ पीरियड से गुजरेगा। इस स्थिति में जय शाह के कार्यकाल का एक साल बचा हुआ है। अगर वह अभी आईसीसी में जाते हैं, तो भी कूलिंग ऑफ़ पीरियड के लिए चार साल होंगे।
इससे पहले भी कई भारतीय आईसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर। अगर शाह इस पद पर आते हैं, तो वे उन प्रतिष्ठित भारतीय लीडरों की सूची में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रशासन को लीड किया है।












Click it and Unblock the Notifications