IPL 2025: ईशान किशन आईपीएल में होंगे इस टीम का हिस्सा? आ गया सबसे बड़ा संकेत
IPL 2025: आईपीएल रिटेंशन के बाद अब नीलामी की तैयारयाँ जोरों पर है। सभी टीमों ने कुछ बड़े नामों को इस बार रिलीज कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने भी कुछ ऐसा ही किया है। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को भी रिलीज कर दिया है। ऐसे में में नई चर्चा भी सामने आई है।
कयास लगाये जा रहे हैं कि बड़े नामों के लिए कौन सी टीमों टीमों के बीच बोड वॉर होगी। ईशान किशन के लिए भी अटकलें यही है। इस बीच एक ऐसा संकते सामने आया है, जिससे किशन को एक विशेष टीम के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि चीजें साफ़ नीलामी के दौरान होगी।

मुंबई इंडियंस से खेलते आ रहे किशन को आसानी से मुंबई नहीं छोड़ने वाली है। उनके लिए राईट टू मैच का प्रयोग करने का विकल्प मुंबई के पास है। बिड वॉर में ही जाना होगा क्योंकि मुंबई इंडियंस ने सभी पाँचों कैप्ड प्लेयर्स को रिटेन किया है इसलिए अनकैप्ड के लिए RTM का ऑप्शन है।
गुजरात टाइटंस की तरफ से उनके ऊपर बड़ी बोली लगाई जा सकती है। गुजरात उनको अपने साथ शामिल करने की इच्छुक नजर आ रही है क्योंकि सोशल मीडिया पर कुछ यही देखने को मिला है। गुजरात ने एक वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन भी मजेदार दिया है।
ईशान किशन और शुभमन गिल का वीडियो सामने आया है। कैप्शन में गुजरात ने लिखा है 'जिन्दगी एक सफर है सुहाना, यहाँ कल क्या हो किसने जाना।' यह लाइन फिल्म अंदाज के एक गीत की है जिसे किशोर कुमार ने गाया है और राजेश खन्ना पर इसे फिल्माया गया है।
संकेत साफ़ है कि गुजरात जायंट्स की टीम से ईशान किशन खेल सकते हैं। उनको शामिल करने के लिए गुजरात की टीम बोली लगाते हुए दिख सकती है। हालांकि ये कयास है लेकिन इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे कोई न कोई कहानी जरुर छिपी होती है।












Click it and Unblock the Notifications