क्या भारत अंतिम समय पर होगा एशिया कप से बाहर? BCCI ने क्यों साध रखी है चुप्पी

Asia Cup: एशिया कप का आयोजन इस बार यूएई में होना है और भारत की मेजबानी में इवेंट खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अगुवाई में होने वाले इस इवेंट को लेकर विरोध भी हो रहा है। इसका बड़ा कारण पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला है।

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने के लिए कहा जा रहा है। विरोध के स्वर ज्यादा उठ रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। आने वाले समय में अगर कुछ कहा जाए, तो वह एक अलग बात है। जनता में पहलगाम हमले के बाद ज्यादा उबाल है।

asia cup

पाकिस्तानी आर्मी के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अमेरिका जाकर जहर उगलने का काम किया है। यहां तक कि परमाणु हमले के धमकी तक दी है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के साथ एशिया कप में नहीं खेलने की मांग तेज हो गई है।

शिव सेना उद्धव ग्रुप से सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी एक बार फिर से एशिया कप छोड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान का नाकाम मार्शल भारत पर परमाणु हमला करके आधी दुनिया को तबाह करने की बातें कर रहा है, और हमारी BCCI और भारत सरकार पाकिस्तान टीम के साथ क्रिकेट खेलने की सोच रही हैं। 'अमन की आशा' जैसे दिखावे छोड़ो। अपने रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल को खत्म करो! एशिया कप को रद्द करो।

प्रियंका के साथ लोग भी जुड़ गए और एशिया कप से पीछे हटने की मांग करने लगे। कई लोग ऐसे थे, जिन्होंने कहा कि एशिया कप से भारत पीछे तो हटेगा लेकिन अभी तुरंत ऐसा नहीं होने वाला है। टूर्नामेंट का समय जब नजदीक आएगा, तब ऐसा होगा और बीसीसीआई पीछे हट जाएगी।

विरोध के स्वरों को देखते हुए बीसीसीआई कोई फैसला ले सकती है लेकिन पीछे हटना इतना आसान तो नहीं लग रहा है। साल 1990 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एशिया कप खेलने से मना कर दिया था, उस समय सियाचिन और कश्मीर मामले को लेकर पाकिस्तानी टीम ने भारत में नहीं आने का फैसला लिया था।

भारत के पास भी एक ठोस ग्राउंड है, भले ही एशिया कप की मेजबानी भारत के पास है लेकिन इसे छोड़ा जा सकता है। आकाश चोपड़ा ने एक बार कहा था कि भारतीय बोर्ड एशिया कप से आने वाला पैसा सहयोगी देशों को बाँट देता है, ताकि वहां खेल का विकास हो सके। ऐसे में बीसीसीआई को राजस्व से जुड़ा कोई नुकसान नहीं है। जनता की भावनाओं को देखते हुए बोर्ड आने वाले समय में कोई बड़ा कदम उठाए, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+