रद्द होगा भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा? BCCI ने तोड़ी चुप्पी, बताया कहां अटका मामला

पिछले दो साल से भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा टलता आ रहा है। टीम इंडिया का शेड्यूल है लेकिन दौरा करने को लेकर स्थिति साफ़ नहीं हो पा रही है। सितंबर में भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर जाना है। मेजबान बोर्ड भी चाहता है कि टीम इंडिया वहां खेलने के लिए आए। इस बीच बीसीसीआई ने मामले पर बयान दिया है।

आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के पदाधिकारी का कहना है कि बांग्लादेश दौरे पर जाने के लिए बोर्ड अकेले कोई फैसला नहीं ले सकता है। इसके लिए भारत सरकार से भी बात करनी पड़ेगी। हालिया स्थिति देखते हुए बोर्ड ने फैसला केंद्र सरकार पर छोड़ दिया है।

india vs bangladesh

फ़िलहाल बोर्ड ने भारत सरकार से सम्पर्क नहीं किया है लेकिन बातचीत जल्दी ही की जाएगी। उसके बाद ही कुछ तय हो पाएगा। सरकार से मंजूरी मिलने पर भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर खेलने के लिए जा सकती है। सुरक्षा या अन्य कारणों से अगर मंजूरी नहीं मिलती है, तो दौरा एक बार फिर से रद्द हो जाएगा।

मेजबान बोर्ड ने लिखा है लेटर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से बीसीसीआई को एल लेटर भी भेजा गया है, जिसमें दौरा करने का आग्रह है। बीसीबी चाहता है कि दोनों देशों के क्रिकेटिंग रिश्ते एक बार फिर से पटरी पर लौटें और स्थिति सामान्य हो जाए। बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस साल टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भारत नहीं आई थी। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान के इशारे पर काम करते हुए भारत में आने से मना कर दिया था। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को इवेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

क्या है बीसीसीआई की अहम चिंता

भारतीय क्रिकेट बोर्ड सरकार की अनुमति के बिना आगे इसलिए नहीं बढ़ रहा क्योंकि बांग्लादेश में सुरक्षा को लेकर स्थिति खराब हो सकती है। वहां हालात इतने अच्छे नहीं हैं। हालांकि सरकार बदल गई है लेकिन नई सरकार भी प्रो-भारत स्टैंड नहीं रखती है। इस वजह से भारत सरकार से बातचीत के बाद ही कोई फैसला लेना उचित माना जा रहा है।

देखना होगा कि केंद्र सरकार और बीसीसीआई के बीच इस मामले पर क्या बातचीत होती है और फैसला कैसा रहेगा। संभावना तो यही है कि यह दौरा इस बार भी रद्द हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+